Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत द्वितीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स कि बैठक संपन्न
    Chatra News

    फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत द्वितीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स कि बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्ष्ता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत द्वितीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स कि बैठक की गई। बैठक में स्टेट से आये नोडल कीट विज्ञानवेत्ता डा0 संज्ञा सिंह के द्वारा जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कि उपलब्धि के बारें में बताया गया कि चतरा जिला के चार प्रखण्ड मुख्यतः हंटरगंज, चतरा, इटखोरी एवं टण्डवा का 01.12.2022 से 15.12.2022 तक चलने वाले कार्यक्रम के विरूद्ध 07.12.2022 तक 50 प्रतिशत लक्ष्य कि प्राप्ति की गई है। जिसे लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा निदेश दिया गया कि दवा प्रशासकों को फाइलेरिया से संबंधित दवा सामने ही खिलाना है। अगर कोई दवा प्रशासक बाटते हुए पकड़ा गया तो उपसर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही उन्होने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि फाईलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम का अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मॉनिटरिंग करेंगे। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि ड्रग सुपरवाइजर को टीए. का ससमय भुगतान सुनिश्चित करें एवं सुनिश्चत करें कि क्षेत्र भ्रमण की समीक्षा प्रतिदिन हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मी को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं उन्होने कहा कि नियमानुसार बच्चों को विशेष निगरानी में दवा का सेवन कराया जाय। साथ ही उन्होने अपिल किया कि खाली पेट दवा का सेवन न करें। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चतरा को निर्देशित किया गया कि राज्य स्तर से आये डा0 संज्ञा सिंह के साथ सभी वार्ड के वार्ड पार्षद के साथ बैठक कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की महत्ता को साझा करें जिससे कि सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, सिविल सर्जन डा0 श्याम नंदन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा अभय कुमार झा, सभी अंचल अधिकारी, राज्य स्तर से जिले के नोडल कीट विज्ञानवेत्ता डा0 संज्ञा सिंह, जिला भी0बी0डी0 सलाहकार अभिमन्यु कुमार, जिला समन्वयक केयर इंडिया आबिद सरदार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.