Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ
    Chatra News

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: हजारीबाग से सिमरिया लौटने के दौरान बिरहु के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि सिमरिया निवासी प्रशांत कुमार की स्कॉर्पियो मोड़ पर अनियंत्रित होकर सखुआ के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर फंस गए। इसी दौरान सिमरिया अंचल अधिकारी गौरव कुमार अपने सुरक्षा बलों के साथ वहां से गुजर रहे थे। जंगल की ओर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की इंडिकेटर लाइट जलती देख उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाया और घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने सुरक्षा बलों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर घायल प्रशांत कुमार को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद सीओ गौरव कुमार ने घायल को अपनी गाड़ी से सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान उन्हें भी चोट लगी और वे खून से लथपथ हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल रेफर कर दिया। हादसे के बीच सीओ गौरव कुमार की तत्परता और मानवीय संवेदना की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय पर मदद मिलने से घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026

    श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप

    September 5, 2026

    JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    • एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन September 3, 2026
    • सड़क सुरक्षा को लेकर हंटरगंज पुलिस का सख्त अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक September 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.