Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन
    Chatra News

    नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/चतरा । देश डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव तक इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन कान्हाचट्टी प्रखंड की मदगड़ पंचायत का नायकीहेसाग गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड गठन के बाद से अब तक गांव में मोबाइल नेटवर्क की समुचित सुविधा नहीं पहुंची है। नेटवर्क की समस्या के कारण गांव के लोगों का संपर्क बाहरी दुनिया से लगभग कट सा गया है।
    नायकीहेसाग के ग्रामीणों के लिए मोबाइल नेटवर्क आज भी सुविधा नहीं, बल्कि एक बड़ी जरूरत और मजबूरी बन चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में नेटवर्क नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, रोजगार, सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन कामकाज और सबसे गंभीर रूप से स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में भारी परेशानी होती है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
    ग्रामीणों ने बताया कि आज स्कूलों में पढ़ाई से जुड़ी कई गतिविधियां ऑनलाइन संचालित होती हैं। बच्चों को ऑनलाइन क्लास, जरूरी शैक्षणिक सामग्री और अन्य सूचनाओं के लिए मोबाइल इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। लेकिन गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाते।
    ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे गांवों और शहरों के बच्चे मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं नायकीहेसाग के बच्चों को नेटवर्क के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। इससे बच्चों का समय भी बर्बाद होता है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बीमार पड़ने पर बढ़ जाती है परेशानी मोबाइल नेटवर्क नहीं होने का सबसे बड़ा खामियाजा ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों में भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि गांव में किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो जाए या किसी तरह की दुर्घटना हो जाए, तो तत्काल डॉक्टर, एंबुलेंस या परिजनों को फोन करना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि फोन करने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर जाकर नेटवर्क तलाशना पड़ता है। गंभीर मरीज की स्थिति में यह दूरी और समय काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने अक्सर असहाय होने की स्थिति पैदा हो जाती है। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस ग्रामीणों का आरोप है कि नेटवर्क की समस्या कोई नई नहीं है। इसे लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों ने गांव में मोबाइल टावर लगाने अथवा नेटवर्क की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय गांव की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया जाता है, लेकिन नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के मामले में अब तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी है। जिनके पास पैसा, वे खुद कर रहे इंटरनेट की व्यवस्था नेटवर्क की समस्या से परेशान गांव के कुछ आर्थिक रूप से सक्षम ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इंटरनेट की वैकल्पिक व्यवस्था की है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोग बिजली के खंभों के सहारे वाई-फाई की व्यवस्था कर अपने जरूरी काम चला रहे हैं। लेकिन हर परिवार इस तरह की सुविधा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।
    गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आज भी मोबाइल नेटवर्क एक बड़ी समस्या बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में सरकारी स्तर पर मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, तो लोगों को मजबूरी में अपने खर्च पर वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने की टावर लगाने की मांग,नायकीहेसाग के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित दूरसंचार कंपनियों से गांव में जल्द मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क की समस्या दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि डिजिटल इंडिया के दौर में मोबाइल नेटवर्क अब विलासिता नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी सेवाओं तक पहुंचने की बुनियादी जरूरत है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से समस्या झेलने के बाद भी अगर गांव में नेटवर्क की सुविधा नहीं पहुंचती है, तो यह ग्रामीणों के साथ अन्याय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर गांव में स्थायी मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था कराने की मांग की है।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    September 14, 2026

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन

    September 12, 2026

    पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर September 14, 2026
    • नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन September 13, 2026
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    • पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त September 12, 2026
    • जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन September 12, 2026
    • Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार September 11, 2026
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    • Crime News : 24 कांडों में वांछित गौवंशीय पशु तस्करी-वध का आरोपी घर से गिरफ्तार September 10, 2026
    • तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक बसंत राणा की मौत, तीन घायल September 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.