Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » खेलो झारखण्ड 2022-23 अन्तर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया जा रहा है
    Chatra News

    खेलो झारखण्ड 2022-23 अन्तर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया जा रहा है

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा :-खेलो झारखण्ड 2022-23 अन्तर्गत तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया। लगातार तीन दिनों तक 05 से 07 दिसम्बर 2022 तक यह आयोजित किया जायेगा प्रतियोगिता के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल हुए। सर्वप्रथम उपायुक्त ने खेल ध्वज का झंडोत्तोलन किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त श्री इमरान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करता है साथ ही यह खिलाड़ियों को उनके लिए नाम और प्रसिद्धि देने की भी क्षमता रखता है। अतः खेल को ब्यक्तिगत लाभ के साथ साथ पेशेवर लाभ के लिए भी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलना हमारे मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है।उपायुक्त ने कहा कि खेल एक ब्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार करता है।यह हमारे अंदर प्रेरणा,साहस,अनुशासन और एकाग्रता लाने का कार्य करता है। वर्तमान समय में खेल का बहुत ही ज्यादा महत्व है।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ जिले और राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रौशन करें। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखण्डों के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 3000 मीटर, 1500 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर, भाला फेंक, गोला फेंक, रिले रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया। वहीं मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उक्त आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सचिव ओलंपिक संघ चतरा समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.