Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    Chatra News

    उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल द्वारा अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा विगत बैठक में प्राप्त निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चेकिंग अभियान में सदर एवं सिमरिया थानान्तर्गत बिना वैध कागजात के कोयला परिवहन करते वाहनों को पकड़ा गया था तथा उक्त उक्त मामले में अवैध परिवहनकर्त्ता / ट्रांसपोटर्स / लिफ्टर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ब्लैकलिस्ट करते हुए सभी महाप्रबंधक को अपने परियोजना क्षेत्र से कोयला ढलाई में संलग्न सभी परिवहनकर्त्ता / ट्रांसपोटर्स / लिफ्टर को टेंडर में उल्लेखित सभी शर्तों का सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निदेश प्राप्त था। साथ ही शर्तो का उल्लंघन होने पर टेंडर रद्द करते हुए संबंधित परिवहनकर्त्ता / ट्रांसपोटर्स / लिफ्टर के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश के अनुपालन की स्तिथि की जानकारी लेते हुए अपर समाहर्ता ने जरूरी दिशा निर्देश दिया तथा जिन परियोजना द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन अप्राप्त है उन्हें अनुपालन प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध करने का निर्देश दिया।बैठक में परियोजना अन्तर्गत स्थापित सभी काँटाघरों के नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन की जानकारी लेकर अपर समाहर्ता ने जरूरी दिशा निर्देश दिया। सड़क एवं रेल मार्ग से कोयले के सम्पूर्ण प्रेषण वैध ई-परिवहन चालान के माध्यम से करने के निर्देश पर बताया गया कि सम्पूर्ण प्रेषण कार्य निर्देशानुसार करने हेतु सुनिश्चित कर लिया गया है। प्रश्नगत ईकाईयों के बारे में बताया गया कि उनका स्थलीय जाँच कर क्रशर संचालन अथवा खनिजों के भण्डारण कार्य से संबंधित कोई गतिविधि नही पाई गई है। क्रशर ईकाई/ खनन पट्टा/ ईट भट्टा एवं अन्य खनन गतिविधियों के प्रदूषण मानकों के अनुपालन सम्बन्धित जाँच रिपोर्ट से अवगत होते हुए अपर समाहर्त्ता ने दिशा निर्देश दिया। जिले में कोयला, बालू, ईट मिट्टी, पत्थर ईत्यादि के अवैध उत्खनन/ परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु टास्क फोर्स के सभी सदस्यों / सभी अनुमण्डल पदाधिकारी / सभी अंचलाधिकारी को निरंतर छापामारी, स्थलीय निरीक्षण की संख्या बढाते हुए सघन कार्रवाई करने के दिए निर्देश के अनुपालन के सम्बंध में बताया गया कि जिलान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर औचक वाहन चेंकिग अभियान चलाया गया जिसके तहत कुल 16 वाहन जब्त किये गए हैं एवं कुल 06 प्राथमिकी दर्ज हुई है तथा कुल 154500 राशि दंडस्वरूप वसूली गई है। उक्त कार्रवाई के तहत 74.80t कोयला, 1350cft स्टोन और 925cft बालू जब्त किया गया।
    बैठक के अंत में अपर समाहर्ता द्वारा सभी संबंधित को निर्देशित किया गया की किसी भी परिस्थिति में खनिजों का अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगना चाहिए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

    May 7, 2026

    Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में

    May 7, 2026

    Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त

    May 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.