Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी
    Hazaribagh News

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | मदरसा यतीमखाना अल-बनात नूरा में ‘सीरते तैय्यबा वा नुमाइश-ए-फुतूहाते इस्लाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चियों ने मॉडल, क्राफ्ट और प्रस्तुतियों के जरिए पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास के अहम पड़ावों को लोगों के सामने पेश किया।

    8 स्टॉल में दिखाई गई सीरत की झलक

    पहला स्टॉल: पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत (पैदाइश) से पहले के हालात को मॉडल और क्राफ्ट के जरिए दिखाया गया। इस स्टॉल पर चार बच्चियों ने आने वाले लोगों को मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दूसरा स्टॉल: सफा पहाड़ी पर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तकरीर और लोगों को दिए गए पैगाम को प्रस्तुति के जरिए दिखाया गया। तीसरा स्टॉल: मक्का से मदीना की हिजरत की पूरी कहानी को मॉडल के माध्यम से पेश किया गया। चौथा स्टॉल: इस्लाम की पहली जंग जंगे बदर की जानकारी दी गई। पांचवां स्टॉल: जंगे उहद के अहम घटनाक्रम को प्रदर्शित किया गया। छठा स्टॉल: जंगे खंदक की कहानी और उससे जुड़े अहम पहलुओं को दिखाया गया। सातवां स्टॉल: सुलह हुदैबिया को मॉडल के जरिए समझाया गया। आठवां स्टॉल: फतह मक्का के ऐतिहासिक वाकये को प्रस्तुत किया गया।

    एक महीने की मेहनत से तैयार हुआ कार्यक्रम

    मदरसा यतीमखाना अल-बनात के मोहतमिम (प्राचार्य) अमजद अली कासमी ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी बच्चियों और शिक्षकों ने करीब एक महीने तक मिलकर की। इसमें हाफिज निजामुद्दीन, नीलम बानो, नाहीद अख्तर और फाकरा मेहर निगार ने अहम भूमिका निभाई।

    हर स्टॉल की जिम्मेदारी अलग बच्चियों को

    कार्यक्रम में अलग-अलग स्टॉल की जिम्मेदारी बच्चियों को दी गई थी।
    सलीका खानम ने पहले, नुसरत परवीन ने दूसरे, नाजिश ने तीसरे, शमा नौशाद ने चौथे, अलीजा साजिद ने पांचवें, तमन्ना परवीन ने छठे, अजमेरी खातून ने सातवें और अल्हेरा परवीन ने आठवें स्टॉल की लीडर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

    1967 से चल रहा है यतीमखाना

    अमजद अली कासमी ने बताया कि मदरसा यतीमखाना अल-बनात नूरा वर्ष 1967 से संचालित है। इसके संस्थापक सैय्यद सफीरुद्दीन शाह थे। यहां बच्चियों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी और आधुनिक शिक्षा भी दी जाती है।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल मदरसे में करीब 100 बच्चियां पढ़ रही हैं। बच्चियों के रहने, खाने और पढ़ाई का इंतजाम इंतजामिया कमिटी की ओर से किया जाता है।

    इंतजामिया कमिटी संभालती है जिम्मेदारी

    मदरसा इंतजामिया कमिटी के सदर मतिनुद्दीन, सचिव सारीक नसीम और कोषाध्यक्ष शिश आलम हैं। कमिटी के सदस्यों में सैयद एनामुल हक, डॉक्टर तनवीर, जमीरुद्दीन, मो. रिजवानुद्दीन, मशकूर आलम, एहसानुल हक और आफताब आलम शामिल हैं।

    कार्यक्रम का मकसद बच्चियों में सीरत और इस्लामी इतिहास की समझ को बढ़ाना तथा उसे मॉडल और क्राफ्ट के जरिए लोगों तक पहुंचाना रहा।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि October 20, 2026
    • बलरी पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला शशिकांत कुमार दास; मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज October 19, 2026
    • सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सिमरिया चौक पर धरना, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; बाईपास बनने तक कोयला ढुलाई बंद करने की मांग October 19, 2026
    • इकलौते बेटे की असामयिक मौत से टूटा परिवार, मां-बाप की आंखों में बसा दर्द October 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में अमर आनंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मदगड़ा और सिंदुरवे ने दर्ज की जीत,सेवानिवृत्त शिक्षक सरयू प्रसाद सिंह ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए दो रोमांचक मुकाबले October 18, 2026
    • 10 साल पहले लगाया गया BSNL टावर आज तक नहीं हुआ चालू, पोटम गांव के ग्रामीण परेशान,जियो का नेटवर्क रहने के बावजूद इंटरनेट की रफ्तार धीमी, डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने में हो रही परेशानी October 17, 2026
    • दुर्गा पूजा को लेकर हंटरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा October 17, 2026
    • योगेंद्र यादव को मिली रामगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, राजद संगठन को बूथ तक ले जाने का संकल्प October 16, 2026
    • ट्रेलर चोरी का खुलासा: टंडवा पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, चोरी गया ट्रेलर और इंजन बरामद October 16, 2026
    • उपायुक्त रवि आनंद ने हंटरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न अभिलेखों की जांच कर कार्यों की समीक्षा की October 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.