Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य
    Chatra News

    सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त  रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य तथा पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं परियोजना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भारी वाहनों के परिचालन में खलासी की अनुपस्थिति तथा चालकों द्वारा लगातार छह घंटे से अधिक वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका का मामला उठाया गया। इस पर उपायुक्त ने कोल परियोजनाओं में परिचालित भारी वाहनों के लिए निर्देश दिया कि छह घंटे से अधिक परिचालन वाले वाहनों में दो चालकों एवं एक खलासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी वाहनों में निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नियम का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    ब्लैक स्पॉट एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर सख्त निर्देश

    बैठक में चिह्नित ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संघरी घाटी में सड़क की खराब स्थिति एवं मरम्मत कार्य में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई के प्रतिनिधि को अविलंब मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सिमरिया रोड पर सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने तथा इटखोरी-नगवां स्थित नवनिर्मित पुल के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया गया।

    हिट एंड रन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश

    हिट एंड रन के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन कर पात्र आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को प्रति मृतक 10 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित खनन परियोजनाओं से राशि की मांग करने का निर्देश भी दिया गया।

    खनन परियोजनाओं के वाहनों की होगी निगरानी, स्वास्थ्य केंद्रों को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश

    उपायुक्त ने सभी खनन परियोजनाओं के प्रबंधकों को परियोजना क्षेत्र में परिचालित वाहनों के जीपीएस एक्सेस की आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। साथ ही परियोजना प्रबंधकों को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। नो-एंट्री अवधि के दौरान सभी भारी वाहनों को संबंधित कंपनियों के परिसर के अंदर ही खड़ा रखने का निर्देश भी दिया गया।

    शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

    बैठक में चतरा बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से उत्पन्न जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 25 मई से 4 जून 2026 तक कार्यशाला आयोजित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया था।

    गुड सेमेरिटन योजना के तहत 40 नेक मददगारों को मिला प्रोत्साहन

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक मददगारों (Good Samaritans) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित गुड सेमेरिटन योजना के तहत अब तक जिले के 40 व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक  अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता  अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया श्री प्रदीप कुमार महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, मोटरयान निरीक्षक  नीरज कुमार, चतरा एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, सिमरिया एवं चतरा विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष  अताउर रहमान, विभिन्न खनन परियोजनाओं के प्रतिनिधि, संबंधित कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ

    October 31, 2026

    चतरा में 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक और मोबाइल जब्त

    October 28, 2026

    लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य October 31, 2026
    • जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ October 31, 2026
    • अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस October 28, 2026
    • चतरा में 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक और मोबाइल जब्त October 28, 2026
    • लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र October 27, 2026
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.