Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग  3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास,लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख रुपए  की परिसंपत्ति का किया वितरण
    Chatra News

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग  3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास,लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख रुपए  की परिसंपत्ति का किया वितरण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले से राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट- पंचायत स्तर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को मिली। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया। अवसर था योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव- गांव में भी दवा दुकान खोले जाएंगे । यहां जरूरी और अनिवार्य दवाएं उपलब्ध होंगी । ताकि, रिमोट और दूरदराज में रहने वाले ग्रामीणों को  दवाओं के लिए प्रखंड और जिले की दौड़ नही लगाना पड़े।

    *राज्य को बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास जारी है ताकि सरकार की नजरें और योजनाएं सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सके । इस सिलसिले में सरकार आपके द्वार में कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का निष्पादन किया गया। इस तरह की योजना फिर से शुरू की जाएगी, ताकि जनता के साथ सरकार का जुड़ाव बना ।
     
    *एयर कंडीशंड कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एयर कंडीशंड कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि जाड़ा, गर्मी और बरसात, कोई भी मौसम हो,  फील्ड में काम कर रही है ,ताकि लोगों की परेशानियां और समस्याओं को हम समझ  सकें। इतना ही नहीं योजनाएं धरातल पर उतरे जा रही है। सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमण कर  योजनाओं की जमीनी हकीकत जानकारी लें।

    *राज्य को मजबूत और लोगों को उनके पैरों पर खड़ा करने का प्रयास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होगा और राज्य तभी मजबूत होगा जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं। किसानों, मजदूरों के हित में सरकार काम कर रही है। ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, बेहतर शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के मौके देने समेत कई सेक्टर में विशेष तौर पर काम कर रही है । ताकि, राज्य और राज्य वासियों को खुशहाल बना सकें।

    *वरीय पदाधिकारियों और जिलों के डीसी एसपी के साथ लंबी बैठक हुई*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने की 15 और 16 तारीख को राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विकास और विधि व्यवस्था को लेकर मैंने लंबी चर्चा की अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और विधि व्यवस्था को मुक्ता बनाने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं। जनता का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    *भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार सवेंदनशील*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई  महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस सिलसिले में मुझे ग्रामीणों से कुछ शिकायतें मिल रही है। मैं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वालों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उनको उनका हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा। इसे लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

    *177 योजनाओं की आधारशिला,  42 का उद्घाटन*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 अरब 64 करोड़ 34 लाख 68 हज़ार 925 रुपए की लागतवाली 177 योजनाओं की नींव रखी, जबकि 14 करोड़ 6 लाख 741 रुपए की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं,  लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख 15 हज़ार 446 रुपए की परिसंपत्तियों बांटी।  इस कार्यक्रम में 11 नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर  मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता , विधायक श्री किशुन कुमार दास एवं  सुश्री अम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और चतरा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक

    August 5, 2026

    Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम

    August 5, 2026

    Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    • Chatra News : जलमीनार का सोलर प्लेट चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.