Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा
    Chatra News

    मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समेकित बाल संरक्षण योजना ‘मिशन वात्सल्य’ के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण कार्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया एवं कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार को लेकर आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला नियुक्ति समिति, चतरा रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों को सुचारु बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मिशन वात्सल्य के तहत चार पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन, प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नियुक्ति नियमावली, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप सभी दावा-आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित निराकरण करने तथा अंतिम मेधा सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने एवं निर्धारित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    कार्यरत कर्मियों के कार्य मूल्यांकन एवं अवधि विस्तार की समीक्षा

    बैठक में जिला बाल संरक्षण कार्यालय (DCPU) में कार्यरत पुराने एवं नए कर्मियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं बाल कल्याण समिति (CWC) में कार्यरत कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार से संबंधित प्रक्रिया की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध तरीके से कर्मियों के कार्य मूल्यांकन एवं सेवा अवधि विस्तार की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग चतरा मिथुन मांझी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के प्रतिनिधि, स्थापना उप समाहर्ता के प्रतिनिधि एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम

    September 16, 2026

    आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 16, 2026

    करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • खाली टेम्पो मिला, तिलक नहीं—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, चतरा-हजारीबाग पथ पर टूटा सब्र किया जाम September 16, 2026
    • मिशन वात्सल्य के तहत नियुक्ति प्रक्रिया एवं कर्मियों के अवधि विस्तार की उपायुक्त ने की समीक्षा September 16, 2026
    • आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित September 16, 2026
    • करमा पूजा को लेकर जसपुर में बच्चियों ने रखी जावा डलियानदी से शुद्ध बालू लाकर बांस की टोकरी में सात प्रकार के अनाज बोकर जगाया जावा, करम गीतों से गूंजा गांव September 15, 2026
    • हत्या के बाद झाड़ी में फेंका युवती का शव,दुष्कर्म की आशंका September 15, 2026
    • चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार September 15, 2026
    • राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष September 14, 2026
    • गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात September 14, 2026
    • चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर September 14, 2026
    • नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन September 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.