Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रखण्ड से अवैध बालू उठाव के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
    Chatra News

    प्रखण्ड से अवैध बालू उठाव के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र के  हेडुम पंचायत  रामनगर चौक( कल्यानपुर) स्थित फूटबॉल मैदान में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक किया। बैठक कि अध्यक्षता मुखिया संतोष राम तथा बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया।  इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध रूप से बालू खनन पर रोक लगाने विचार विमर्ष किया।  ग्रामीणों ने आपसी बैठक में कहा
    कि अमानत नदी में कई स्थानों पर बालू का अवैध खनन कर माफिया मालामाल हो रहे है, जिससे प्रति दिन हजारों रुपया राजस्व की क्षति हो रही है। क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन की सूचना अंचल प्रशासन के अलावा पुलिस को भी है लेकिन आए दिन लावालौंग बगरा मुख्य मार्ग से दर्जनों बालू लदी गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी इस पर कोई कदम नहीं उठाते। इससे बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी अमित कुमार ने अंचल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विगत कई दिनों अवैध बालू उठाव की जानकारी मिल रही है। इस पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

    ट्रैक्टर मालिकों को दिया हिदायत – बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अवैध रूप से बालू उठाव करने वाले ट्रैक्टर मालिकों को भी दूरभाष पर सख्त हिदायत दी। साथी उन्हें हिदायत देते हुए कहा गया यदि अवैध रूप से बालू उठाव नहीं रुका तो उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।

    वन विभाग जानबूझकर बना हुआ है अंजान

    ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव में वन विभाग को भी दोषी ठहराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग अवैध बालू उठाव के बारे में सब कुछ जानती है। लेकिन बालू तस्करों से मिलीभगत होने के कारण सब कुछ जान कर भी अंजान बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग यहां पर हर गलत काम में संलिप्त रहती है। इससे पूर्व अवैध तरीके से तेंदूपत्ता के तोड़ाई में भी वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया रहा है और अब अवैध बालू उठाव की और भी विभाग का कोई ध्यान नहीं है। इस अहम बैठक में गुल्ली गंझू, कामख्या सिंह भोक्ता, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप तुरी, प्रमोद कुमार, विनोद केशरी,समाजसेवी संतोष यादव, लालू यादव, रामजतन तुरी, अजय यादव, रामजतन सिंह भोक्ता, अरविंद साव के आलावे कई दर्जनों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    मो० साजिद लावालौंग

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026

    रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के कोलकोले पंचायत में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.