Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।
    Chatra News

    त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, अबु इमरान की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 के त्रैमासिक सितंबर 2022 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा किया गया। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2022-2023 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए सी.डी. रेशियों पर चर्चा, सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एसएचजी योजना, एआईएफ हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों पर चर्चा, आर.सेटी चतरा के कार्यकलापों की समीक्षा की गई।मुद्रा लोन की प्रगति पर उपायुक्त महोदय असंतोष जाहिर किया। सभी पैरामीटर में बैंक ऑफ इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहा जिसकी सराहना की गई। वहीं बैठक में उपायुक्त ने कहा की छात्र छात्राओं का खाता नहीं खुलने के कारण जिले के छात्र छात्राएं को छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिले में शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग्य छात्र छात्राओं का अकाउंट खोले जिससे शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को छात्रवृति से लाभान्वित किया जा सके। ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 27.29% प्रतिशत है जिसे 40% प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया । साथ ही प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बीमित, मृतक का शतप्रतिशत क्लेम सेटल, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोला जाय ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल सके। साथ ही उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में एक बैंक की शाखा खोलने हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में नाबार्ड द्वारा क्रेडिट प्लान 2023- 24 का उपायुक्त द्वारा अनावरण किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए, अरूण कुमार एक्का, जिला अग्रणी प्रबंधक देवव्रत शर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, आरसेटी निदेशक, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार एवं सभी बैंको के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत

    June 28, 2026

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.