Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला स्तरीय उर्जा समिति की बैठक संपन्न।जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था बहाल हो इसके लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।
    Chatra News

    जिला स्तरीय उर्जा समिति की बैठक संपन्न।जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था बहाल हो इसके लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्जा समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 132/33 के.वी ग्रिड सबस्टेशन डाढ़ा चतरा, माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी में स्ट्रीट लाईट कनेक्शन, राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के साथ-साथ चतरा में ट्रांसफार्मरों कि मरम्मति को लेकर आज उपायुक्त ने जिला स्तरीय उर्जा समिति की बैठक किया।समीक्षा के क्रम में 132/33 के.वी ग्रिड सबस्टेशन डाढ़ा, चतरा से विद्युत आपूर्ति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमण्डल, हजारीबाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिससे चतरा जिला में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से आपूर्ति की जा सके। साथ ही निर्देशित किया गया कि माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी में स्ट्रीट लाईट कनेक्शन हेतु प्रबंधन समिति से तत्काल समन्वय स्थापित कर कनेक्शन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा के संदर्भ में उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, चतरा को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार सभी घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाय ताकि ससमय खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर विद्युत की आपूर्ति की जा सके। जिले में ट्रांसफार्मर मरम्मति एवं विद्युत से संबंधित उपकरणों की मरम्मति को लेकर उपायुक्त ने विद्युत प्रमण्डल चतरा को वर्क शॉप खोलने हेतु भूमि चिन्हित करने एवं वर्क शॉप निर्माण कार्य करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे की जिले में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मति किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से लोक सभा क्षेत्र चतरा सांसद प्रतिनिधि,सिमरिया विधायक प्रतिनिधि,कार्यपालक अभियंता ट्रांसमिशन हजारीबाग,विधुत प्रमंडल चतरा,कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026

    कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    November 3, 2026

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.