
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत भुसार गांव में जर्जर रास्ते पर पैर फिसलकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का हाथ टूट गया। घायल युवक की पहचान गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही युवा नेता सह समाजसेवी गौतम रविदास ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक की मदद के लिए पहल की। बताया जाता है कि राजू कुमार, पिंटू कुमार एवं आशीष कुमार ने दूरभाष (मोबाईल)के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गौतम रविदास सदर अस्पताल, चतरा पहुंचे और घायल युवक के इलाज की व्यवस्था कराने में सहयोग किया। उनकी इस पहल से घायल युवक के परिजनों को राहत मिली। वहीं इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों की समस्या को उजागर कर दिया है। खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को आए दिन आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश के दिनों में रास्ते फिसलन रस्ते पर चलना दुश्वार सा हो जाता है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
रिपोर्टर मो0 साजिद
