Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों पर त्वरित गति से कराया जा रहा है कार्य,नयकी तलाब एवं हिरुआ डेम में जल स्तर कम होने के पश्चात संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ किए जाएंगे :- कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा
    Chatra News

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों पर त्वरित गति से कराया जा रहा है कार्य,नयकी तलाब एवं हिरुआ डेम में जल स्तर कम होने के पश्चात संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ किए जाएंगे :- कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र का 08 सितम्बर 2022 को किया था निरीक्षण।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने नयकी तालाब के गहरीकरण/सौन्दर्यीकरण, तालाब के समीप प्रस्तावित सुभाष मार्केट कॉम्पलेक्स अतिक्रमण का मामला देख अतिक्रमण मुक्त कराने का दिया निर्देश। निरीक्षण के क्रम में वहीं सामुदायिक शौचालय जो सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा संचालित है उसकी स्थिति दयनीय पायी गई थी। मौके पर शौचालय केयर टेकर के द्वारा उपायुक्त को लंबित मानदेय की जानकारी दी गई। जिसे लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, चतरा को निर्देशित किया कि शौचालय का रंग रोगन, मरम्मति एवं अन्य आवश्यक कार्य कराया जाय। जिससे कि बाजार आने जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। साथ ही शौचालय केयर टेकर के लंबित राशि का भुगतान करने को लेकर निर्देशित किया गया था।उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में पूर्व में दिए गये निर्देशों का अनुपालन के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा द्वारा बताया गया कि नयकी तालाब स्थित सामुदायिक शौचालय का कार्य लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर है साथ ही केयर टेकर का लंबित भुगतान कर दिया गया है। वहीं सब्जी मार्केट के समीप सामुदायिक शौचालय में भी कार्य की जा रही है। शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा। नयकी तालाब स्थित अतिक्रमण हटाने को लेकर अंचल अधिकारी, अमीन, सीआई, एई/जेई द्वारा स्थल का निरीक्षण कर कुल आठ व्यक्ति को चिन्हित किया गया एवं अंचल अधिकारी चतरा को आवश्यक कार्रवाई हेतु चयनित आठ लोगों की सूची उपलब्ध करा दी गई। शीघ्र ही चिन्हित व्यक्तियों पर कार्यवाई की जायेगी। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में नयकी तालाब में जल स्तर लगभग दस फीट से अधिक है एवं तालाब के सामने दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा समाप्ति एवं जल स्तर में कमी होने के बाद संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ करायी जायेगी। शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को चिन्हित कर सब्जी मंडी एवं नये स्थल चिन्हित कर सिफ्ट कराने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, चतरा को दिया गया था। जिसे लेकर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक लगभग एक सौ पचास सब्जी विक्रेताओं को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हेरूआ डैम की गहरीगरण एवं सौन्दर्यीकरण के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डैम में जल स्तर बढ़े होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं कि जा सकी है। जल स्तर में कमी होने के बाद संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ करा दी जायेगी। आज दिनांक 23/09/2022 को उपायुक्त श्री अबु इमरान ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, चतरा श्री अभय कुमार झा को निर्देशित किया गया कि बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए फोगींग मशीन एवं शौचालय सफाई से संबंधित उपकरणों को कार्यालय में उपलब्ध रखने को कहा ताकि ससमय उपकराणों के उपयोग से सफाई कार्य को किया जा सके। वहीं पूर्व से लंबित बस स्टैण्ड निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक

    August 5, 2026

    Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम

    August 5, 2026

    Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    • Chatra News : जलमीनार का सोलर प्लेट चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.