
चतरा। चतरा-बगरा मार्ग पर पनसलवा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को आज तड़के एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान लावालौंग निवासी यशोदा देवी पति जगदेव गंझू के रूप में हुई है।दूसरी ओर मानवीय पहलू दिखाते हुए, टक्कर मारने वाले ऑटो चालक ने ही घायल महिला को तत्काल चतरा सदर अस्पताल पहुँचाया और भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया है। समाचार भेजे जाने तक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक महिला चतरा सदर प्रखंड के सेल गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर आज तड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लावालौंग लौट रही थी।
