Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बीस हजार रूपए नहीं दिया तो साहब कर दिए मोटरसाइकल का चालान,विनती करते रहे पीड़ित
    Chatra News

    बीस हजार रूपए नहीं दिया तो साहब कर दिए मोटरसाइकल का चालान,विनती करते रहे पीड़ित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालॉंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित झरदाग गांव की एक गरीब महिला ने थाना के एसआई एवं कम्प्यूटर आपरेटर के ऊपर मोटी रकम की मांग करने का आरोप लगाया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए रिमी पंचायत स्थित झरदाग गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि मेरे पति संजय यादव लावालौंग के एक सीमेंट दुकान में दैनिक मजदूरी करते हैं।दस माह पूर्व मैंने गांव से लावालौंग आने जाने में दिक्कत होने के कारण फाइनेंस पर एक मोटरसाइकल खरीदा। इसके तुरंत बाद ही मेरे जमाई का तबियत काफी खराब हो गया। जिसका इलाज हमें ही करवाना पड़ा।इसके बावजूद भी सात महीने की लंबी बिमारी के बाद मेरे जमाई की मृत्यु हो गई।इसके बाद हमने दुबारा अपनी पुत्री का विवाह किया।जिसके कारण मैं और मेरे पति काफी कर्ज में डूब गए।और मोटरसाइकल का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके।एक सप्ताह पूर्व मेरे पति मोटरसाइकल से दूध पहुंचाने के लिए बाजार टांड़ जा रहे थे।इसी दौरान थाना के बाहर एसआई नवीन कुमार और कम्प्यूटर आपरेटर विक्रम कुमार रोककर कहने लगे कि नंबर प्लेट नहीं है रजिस्ट्रेशन नहीं है इसका मतलब गाड़ी चोरी का है। सूचना पाकर मैं थाना पहुंचकर अपने उक्त स्थिति को बताते हुए उचित जांच पड़ताल करने का बेहद अनुनय-विनय किया।परंतु दोनों मुझे ही धमकाने लगे कि पोस्ता का धंधा करती है जेल भेज देंगे।मैंने मोटरसाइकल में रखे गाड़ी के कागजात निकालने की बात कही तो मुझे कड़ी फटकार लगाकर बाहर भेज दिया।इसके बाद पुनः विनती करने गई तो विक्रम कुमार के द्वारा बीस हजार रुपए देकर गाडी ले जाने की बात कही गई।उन्होंने बताया कि नवीन सर का ये आदेश है।इसके बाद मैंने स्वयं नवीन कुमार से बात करके बिक्रम कुमार के द्वारा कही गई बातों को उनके समक्ष रखा। इसपर उन्होंने भी कहा कि हां पैसा तो देना पड़ेगा और नहीं तो बीस हजार रुपए के चालान के चपेट में डाल देंगे फिर दौड़ते रहना।इसके बाद मैंने पैसों का इंतजाम करने के लिए दो दिन भटकते रही इसके बाद जब शुक्रवार को थाना पहुंची तो वहां बोला गया कि एक साल तक तुम्हारा इंतज़ार करते रहेंगे पैसा लेकर आने का क्या।जाओ गाड़ी का चालान कर दिया गया है। मालती देवी ने बताया कि मेरी स्थिति को ना देखते हुए पुलिस के द्वारा पैसों के कारण ऐसा करने से मैं और मेरे पति बेहद आहत हैं। इधर विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र ठाकुर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पैसों के लिए पुलिस के द्वारा गरीबों को नाहक में फंसाकर परेशान किया जाना आपराधिक सोंच को दर्शाता है।पुलिस को अपने रवैए में सुधार करना चाहिए।इधर एसआई नवीन कुमार से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन नहीं रहने के कारण चालान किया गया है।पैसों की बात करने का आरोप बेबुनियाद है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.