Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर लगा दुष्कर्म का आरोप।भुइयां समाज ने गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली
    Chatra News

    सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर लगा दुष्कर्म का आरोप।भुइयां समाज ने गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर भुइयां समाज की एक महिला हेमवती देवी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुखिया विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर भुइयां समाज में काफी आक्रोश है। मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज हजारों की संख्या में भुइयां समाज के लोगों ने भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती की अगुवाई में आक्रोश रैली निकाली। हाथों में तख्ती लेकर भुइयां समाज के लोगों ने पूरे चतरा शहर का भ्रमण किया। रैली में शामिल लोग सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। शहर में भ्रमण करते हुए आक्रोश रैली समाहरणालय के समक्ष पहुंची। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती ने बताया कि गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह द्वारा 11 जून को भुइयां समाज की एक महिला के साथ आधी रात को जोर जबरदस्ती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद मुखिया फरार हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि अगर जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। वहीं चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने बताया कि भुइयां समाज के लोग गोढ़ाई पंचायत के मुखिया पर बलात्कार का आरोप लगा रहे हैं। कहा कि जांच के बाद ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा कि यह बलात्कार है या अपमान। उन्होंने कहा कि चतरा के एसपी साहब अभी नए हैं,लेकिन गुड गवर्नेश के पक्षधर हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि न्याय का दरवाजा सबके लिए खुला है। अगर कोई दोषी है तो उसे दंड मिलेगा और अगर निर्दोष है तो उसे बाइज्जत छोड़ दिया जाएगा। कहा कि आंदोलन करने वालों को आश्वासन दिया गया है कि सदर थाना मामले की जांच कर रही है।जांच में अगर मुखिया दोषी पाए गए तो त्वरित कार्रवाई होगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.