Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,NGT न्यायादेश के अनुसार 15अक्टूबर, 2023 तक किसी भी परिस्थिति में नदी घाटों से बालू का उठाव बर्दास्त नहीं की जाएगी,जिले में लगातार 24×7 चलाए औचक जांच अभियान
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,NGT न्यायादेश के अनुसार 15अक्टूबर, 2023 तक किसी भी परिस्थिति में नदी घाटों से बालू का उठाव बर्दास्त नहीं की जाएगी,जिले में लगातार 24×7 चलाए औचक जांच अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन के रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई। उन्होंने कहा माननीय NGT न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून, 2023 से 15अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में नदीघाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी परिस्थिति में नदी घाट से बालू के उठाव मामले को बर्दास्त नहीं किया जाएगा जिला खनन टास्क फोर्स एवं अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स सक्रिय मोड में रहकर जिले में बालू के उठाव पर नियंत्रण लगाने हेतु 24×7 औचक जांच अभियान चलाएं। नदी घाट से अगर कोई भी बालू का उठाव करते पकड़ा जाता है तो वाहन, वाहन चालक एवं संलिप्त लोगों पर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई करें। आगे उन्होंने उपस्थित सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि को कहा परियोजना से चलने वाली कोयला लोड वाहन में वाहन चालक के पास ट्रांसपोर्टिंग चलान रहे यह सुनिश्चित करें।बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सी०सी०एल० चतरा को निदेशित किया गया कि सभी कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कराएंगे तथा सत्यापन रिपोर्ट की हॉर्ड कॉपी जिला खनन कार्यालय, चतरा को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसे लेकर प्रतिवेदन के माध्यम से मगध परियोजना, पूर्णाडीह परियोजना, अशोका परियोजना व अम्रपाली परियोजना के प्रतिनिधि ने बताया कि आदेशानुसार कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कार्य कराया जाता है। नियमित सत्यापन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी जिला खनन कार्यालय को प्लब्ध करा दी गई है। प्रतिवेदन के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं कार्यालय स्तर पर जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक जॉच लगातार की जा रही है। क्षेत्रिय जाँच में अवैध मामला पाए जाने पर अवैधकर्त्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01 अगस्त 2023 से दिनांक 13 सितंबर 2023 तक जिला खनन कार्यालय चतरा, पुलिस विभाग, वन प्रमंडल उत्तरी, वन प्रमंडल दक्षिणी, जिला परिवहन कार्यालय चतरा द्वारा कुल 17 वाहन को जब्त किया गया है और 1600 सीएफटी बालू व 3600 सीएफटी स्टोन एवं 49.94 टन कोयला खनिज को जब्त किया गया है। वहीं 164672 रुपया की दंड राशि भी वसूली गई है साथ ही अंचल स्तर पर भी अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा।

    अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होने सभी को निर्देशित किया कि सितंबर माह के अंत तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध नियुंतम 50% से अधिक लक्ष्य को प्राप्त कर लें और दिसंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

    अंचल की समीक्षा।

    अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने कहा अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया अपने स्तर से महीने में एक बार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करेंगे और इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराएंगे। सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भूमि म्यूटेशन के लंबित कार्य का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें।

    उक्त बैठक में पुलीस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत परियोजनाओं के संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.