Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने यातायात नियम जागरूकता के लिए शुरू की अनूठी पहल,गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील
    Chatra News

    परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने यातायात नियम जागरूकता के लिए शुरू की अनूठी पहल,गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: नए वर्ष के अवसर पर चतरा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सड़क सुरक्षा महीने के तहत एक अनूठी पहल शुरू की है। जतराहिबाग के पास परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार और सदर थाना प्रभारी बिपीन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने उन्हें यह संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है और यह उनके परिवार एवं समाज के लिए भी हानिकारक है। परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है। वहीं सदर थाना प्रभारी बिपीन कुमार ने इस मौके पर कहा, “ट्रैफिक नियम का पालन न करना आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। जीवन अनमोल है, इसलिए नियमों का पालन करें।” उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    नया साल, नया संकल्प

    चतरा प्रशासन ने इस अभियान को नए साल में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार बनाने का एक माध्यम बताया। नए कलेवर और फ्लेवर में यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनता को प्रेरित करने की कोशिश है। सड़क सुरक्षा के इस पहल से यह संदेश दिया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह स्वयं के जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम,किसानों के बीच लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

    July 18, 2026

    शिक्षक करुणाकर प्रसाद के दोनों बच्चों ने नीट 2026 में हासिल की सफलता, गांव में खुशी की लहर

    July 17, 2026

    नीति आयोग के मार्गदर्शन में NITI TARA पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया भव्य कार्यक्रम,किसानों के बीच लगभग छह करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित July 18, 2026
    • शिक्षक करुणाकर प्रसाद के दोनों बच्चों ने नीट 2026 में हासिल की सफलता, गांव में खुशी की लहर July 17, 2026
    • नीति आयोग के मार्गदर्शन में NITI TARA पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला July 17, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास की गिरफ्तारी के विरोध में हुआ प्रदर्शन,मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने से भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका July 17, 2026
    • Crime news : दो लाख की सुपारी, एक जिंदगी खत्म: दिव्या की हत्या का रहस्य का पुलिस ने किया खुलासा प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या July 17, 2026
    • Chatra News : बहन के घर रह रही युवती बनी बिनब्याही मां,नवजात का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही है जाँच July 17, 2026
    • चतरा में प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: आस्था और उल्लास से गूंज उठा शहर July 16, 2026
    • Chatra News : 20 जुलाई को चतरा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनसमस्याओं और संगठन विस्तार पर होगा मंथन July 16, 2026
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.