Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पत्थलगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.2 किलो अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Chatra News

    पत्थलगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.2 किलो अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 6, 2025Updated:March 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: जिले में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए चतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2.2 किलो अवैध अफीम बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया प्रदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की तस्करी कर रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदेह के आधार पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH02BG – 0834) को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से प्लास्टिक की थैली में रखी 2.2 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय दास मुंडा, 27 वर्षीय गसिया मुंडा और 20 वर्षीय सावन टुंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन (Apple, OPPO, VIVO) भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और अफीम को सप्लाई करने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। छापेमारी दल में पत्थलगड़ा थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : संघरी घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक-उपचालक की मौके पर मौत

    May 13, 2026

    chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

    May 12, 2026

    चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म

    May 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : संघरी घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक-उपचालक की मौके पर मौत May 13, 2026
    • chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस May 12, 2026
    • चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म May 12, 2026
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    • Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना May 12, 2026
    • Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा May 12, 2026
    • Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला! May 11, 2026
    • Chatra News : विधायक की पहल: कटिया पंचायत में लगे चार नए ट्रांसफार्मर May 11, 2026
    • Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार May 11, 2026
    • Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन May 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.