Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 का हुआ भव्य व शांतिपूर्ण समापन
    Chatra News

    तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 का हुआ भव्य व शांतिपूर्ण समापन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 का भव्य व शांतिपूर्ण शुक्रवार को संपन्न हुआ। 19, 20 एवं 21 फरवरी को देश के जाने माने  एवं स्थानीय कलाकारों ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और महोत्सव को एक यादगार शाम बनाया। वहीं कवि सम्मेलन, पाइका नृत्य, छाउ नृत्य, नाटक समेत अन्य प्रस्तुति को देख दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया।

    कवि सम्मेलन

    राजकीय इटखोरी महोत्सव के अंतिम व आख़िरी दिन 21 फरवरी 2025 शुक्रवार को प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ० सर्वेश अस्थाना, कवियित्री पद्मिनी शर्मा, स्वंय श्रीवास्तव एवं राजेश अग्रवाल अग्रवाल ने अपने कविताओं से बनाया यादगार शाम। डॉ० सर्वेश अस्थाना के हास्य कविताओं को सुन श्रोताओं ने खूब मनोरंजन किया साथ ही हंसी और ठहाकों से कार्यक्रम स्थल गूंजा। वहीं पद्मिनी शर्मा ने नारी पर आधारित शब्दों से पिरोई कविता सुनाई और नारी सम्मान का एक अच्छा संदेश दिया। जिसका श्रोताओं ने खूब सराहना किया और तालियों से कवियित्री का उत्साहवर्धन किया। प्रेम कवि राजेश अग्रवाल और स्वयं श्रीवास्तव ने भी अपनी कविताओं के प्रस्तुति से शमा बांधे रखा, तालियों के गड़गड़ाहट से गूंजा राजकीय इटखोरी महोत्सव।

    गायक के सुरों पर थिरकते दिखे श्रोता

    चतरा जिले के लोकगायिका अनुज्ञा शर्मा, सोनी टीवी के सुपर स्टार सिंगर सीज़न  3 के विजेता अथर्व बक्सी, दिवस कुमार धनबाद, अभिषेक प्रधान,आर्यन रॉय ने अपने सुरों के जादू से जलवा बिखेरा और लोगों ने आमंत्रित सभी गायक के सुरों को सुन खूब मस्ती किया, इस पल के साक्षी उपस्थित सभी दर्शक/ श्रोता बनें।

    कला का दिखा लोगों में असर, लोग हुए मंत्रमुग्ध

    चतरा जिले के रहने वाले गायक आर्यन रॉय के  गानों का ऐसा जादू चला कि लोग होली गाने को लेकर मांग करने लगे, जिसपर गायक आर्यन रॉय ने पारिवारिक फिल्म बागवान के गाने  होरी खेले रघवीरा अवध में जो संयुक्त रूप से  अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण के द्वारा गाया गया है। उस गाने को आर्यन रॉय ने गाकर श्रोताओं का दिल जीता।

    दर्शकों ने नृत्य कलाकारों का ताली बजाकर किया स्वागत।

    चतरा जिले के स्थानीय सिमरन डांस एकेडमी एण्ड ग्रुप के द्वारा डांस की प्रस्तुति की गई। वर्षा ऋतु एण्ड ग्रुप के द्वारा नागपुरी एवं खोरठा डांस की प्रस्तुति की गई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। और दर्शकों ने नृत्य ग्रुप का स्वागत तालियों के गड़गड़ाहट के साथ किया।

    प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

    उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने महोत्सव के आखिरी व अंतिम दिन समापन समारोह के मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इटखोरी महोत्सव के उद्घाटन से लेकर इसके समापन तक तीन दिनों में जितना प्यार जितना उत्साह यहां के सारे श्रोताओं ने और श्रोताओं में भी सारे माननीय लोग भी श्रोता के रूप में भी उन्होंने काफी मजबूती के साथ उपस्थित रहकर प्रशासन का और यहां पर जो भी कलाकार आए उन सब का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है आप सभी को जिला प्रशासन तहे दिल से धन्यवाद देता है। इस आयोजन को लेकर इसको सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम ना रखते हुए लोगों का और इटखोरी वासी का प्रोग्राम बनाने के लिए सबसे अहम योगदान रहा है वो मीडिया का रहा है चाहे व प्रिंट मीडिया हो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या फिर सोशल मीडिया हो जिस तरह से आपने इस महोत्सव को इसकी विशेषताओं को इसके आयोजन में जो कलाकार आए थे इनके परफॉर्मेंस को लेकर लगातार लिखा है। इस बार के कार्यक्रम में यह प्रयास रहा था कि जो हमारे स्थानीय कलाकार है उनको भी इस मंच पर अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले। देश के जाने माने कवि, गायक समेत अन्य कला के जो भी माध्यम हैं उन्हें इस मंच पर लाने का प्रयास रहा। कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए बैठक कर सुझाव भी लिए गए थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत

    June 13, 2026

    बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली

    June 13, 2026

    Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.