Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले के सभी प्रखंडों में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांति पूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई ।नबी सिर्फ इस्लाम धर्म वालो के लिए नही बल्कि पुरी दुनिया के लिए रहमत बनकर भेजे गए।उलमा ए एकराम
    Chatra News

    जिले के सभी प्रखंडों में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांति पूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई ।नबी सिर्फ इस्लाम धर्म वालो के लिए नही बल्कि पुरी दुनिया के लिए रहमत बनकर भेजे गए।उलमा ए एकराम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला के अव्वल मोहल्ला हंटरगंज प्रतापपुर,लावालौंग, सिमरिया,टंडवा,पथलगड्डा,गिद्धौर,इटखोरी,मयूरहंड, एवं कान्हाचट्टी में जश्न ईद ए मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। ईद मिलादुन नबी के जुलूस में नात ए पाक पढ़ी जा रही थी।मुहम्मद का आमद मरहबा,पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल के नारों से सड़क गली मुहल्ला गुंजमय होता रहा।जुलूस का नेतृत्व मस्जिदों के इमामों और सदरों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ता और नेता कर रहे थे। नुक्कड़ सभाओं के द्वारा उलमाओं ने नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की आमद (जन्म) और उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर ने अपने नबी को मक्का में उसे समय मबऊस (पैदा) फरमाया जब पुरा मक्का ही पुरी दुनिया अंधभक्ति और जहालत में डूबी हुई थी। उस घनाघोर और अंधकार से निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। बेटियां जिंदा दफन की जा रही थी तो कही जलाई जा रही थी। भेदभाव छुआ छूत ऊंच नीच और खानदानो में लड़ाई, झगड़ा, कत्ल ,हत्या चरम सीमा पर था कोई न्याय दिलाने या देने के लिए तैयार नहीं था।ऐसे विपरीत परिस्थिति में पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहु अलैहे वसल्लम की आमद दुनिया के लिए एक रौशीन की किरण साबित हुई। उन से बचपन से ही नबूवत और नबी होने के इशारे नमूदार हो रहे थे। उन्होंने विपरीत परिस्थिति में एकवश्वर वाद का संदेश दिया तो मक्का के लोग विरोध पर खडे हो गए। उन्होंने ईश्वरीय शक्ति के बाबत कई अनूठे बात रखें जिससे लोग अचंभित हो उठे। उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर की अनमोल तोहफा हैं। इन्हें जिंदा ना दफनाओ बल्कि उनकी शिक्षा दीक्षा और परवरिश पर पूरी तत्परता से ध्यान दो। समाज में बेटियां अछूत नहीं हैं।नबी मानवता का संदेश दिया और मानवीय मूल्यों को उजागर करते रहे।उनके व्यवहार,चरित्र और ईमानदारी से लोग प्रभावित होकर उनके पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी कीमती सामान रखा करते थे।लोगों के बीच इंसानियत और भाई चारे का पैगाम आम किया।हत्या लूट मार जैसे घिनौनी चीजों से लोगों को मना फरमाया।उलमाओं ने यह भी संदेश दिया की महिलाओं को सुरक्षा और मान सम्मान और बराबरी के अधिकार दिलवाए।उनके आमद से पहले महिलाएं दासियां या बिकाऊ चीज हुआ करती थी।सामाजिक ताना बाना और आपस में प्रेम मुहब्बत से जीवन गुजारने का संदेश दिया।इतना ही नहीं उनके जीवन में कई विपरीत परिस्थितियां आई परंतु सच और हक के साथ खड़े रहे।उन्होंने महिलाओं के शिक्षा पर जोर दिया।देश प्रेम का संदेश दिया।चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कराया और कहा कि सभ्य और ईमानदार व्यक्ति ही खलीफा होगा।ईश्वर एक है का संदेश दिया।दुनिया का रचियता एक ईश्वर है और वही पूजनीय है।उलमाओं ने आगे कहा कि नबी ने फरमाया है कि दुनिया में किसी का हक न मारो किसी भी जीव जंतु को तकलीफ न दो।पड़ोसी का ख्याल रखा करो।अपने देश के नागरिकों को अपना भाई जानो।किसी के धार्मिक मामले में न पड़ो और ना ही उसे आहत पहुचाओ।उलमाओं ने कहा कि आज के परिवेश में नबी की बातों पर अमल करना हम सब की जिम्मादारी है।नबी सिर्फ इस्लाम धर्मावल्बियों के लिए संदेश लेकर नही आए बल्कि पूरी दुनिया के इंसान के लिए संदेश दिया है।ईश्वर ने अपने नबी को पुरी कायनात के लिए रहमत बना कर भेजा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.