Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ किया बैठक
    Ranchi News

    जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ किया बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 22, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। इस दौरान डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, DSP हटिया, अंचल अधिकारी नामकुम/नगड़ी, स्थानीय थाना प्रभारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
      

    मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा

    उपायुक्त ने मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देशा दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही अपने दुकान लगाने का निर्देश दिया गया ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा की पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है। डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, मेला परिसर में वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, इसके लिए संयुक्त आदेश भी निर्गत किया जाएगा। बड़े वाहन प्रवेश न करें, इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की जा रही है।

    साफ सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश

    उपायुक्त ने कहा की जगन्नाथपुर रथ यात्रा के दौरान साफ- सफाई के विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए है, साथ ही उन्होंने कहा की मेला परिसर में प्लास्टिक की थैलियों, डिस्पोजेबल ग्लास, प्लेट्स, चम्मच और अन्य सामग्रियों का उपयोग ना करें । हर स्टॉल के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना होगा।

    जिला प्रशासन आगामी रथ मेले के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध

    जिला प्रशासन आगामी रथ मेले के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में, प्रशासन सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों, और आयोजकों से अपील करता है कि वे मेले के दौरान दोना, पत्तल, और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करें। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि मेले में स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक होगा। प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है, जो मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने मेले में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सभी स्टॉल संचालकों और दुकानदारों से अनुरोध है कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों जैसे कि पत्तल, दोना, बांस की टोकरियाँ, और कागज से बने उत्पादों का उपयोग करें।

    मेला के दौरान वॉलिंटियर भी श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे

    उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ मेला के दौरान वॉलिंटियर भी श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे ताकि भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी ना हो, साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए गए जिसमें जिला प्रशासन के साथ मंदिर कमिटी के भी पदाधिकारी जुड़े रहेंगे साथ वॉलिंटियर भी जुड़ेंगे जो हर जानकारी से जिला प्रशासन को अवगत करायेंगे।

    सूचना जन संपर्क विभाग के स्टॉल पर खोया पाया की सूचना दी जाएगी

    उपायुक्त ने कहा की सूचना जन संपर्क विभाग के स्टॉल में ही मेले में खोये हुए लोग/ बच्चों के लिए खोया/पाया केंद्र की सूचना दी जाएगी।

    पुरे जगन्नाथपुर रथ यात्रा को बेहतर संपादन कराने में सभी की भूमिका अहम

    उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा की जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी विभाग एवं मेला न्यास समिति टीमवर्क की तरह कार्य करें। सभी सामूहिक जिम्मेवारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें। सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से मेला क्षेत्र में बेहतरीन मानकों को सुस्थापित करने की दिशा में दृढ़ता के साथ कार्य करें। जानकारी हो की उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री आज जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करने के लिए डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

    जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने जगन्नाथपुर रथ मेला 2025 के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि मेला के दौरान कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सभी झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। इन मानकों में झूलों की तकनीकी जांच, नियमित रखरखाव, और संचालन के दौरान सुरक्षा उपायों का अनुपालन शामिल है। साथ ही, संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, जैसे कि झूलों की सुरक्षा जांच और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज, उपलब्ध रखें। यह कदम मेला में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.