Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक हुई संपन्न
    News

    चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक हुई संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार : समाहरणालय सभागार में माननीय सांसद,चतरा श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान न्यास परिषद के सदस्यों के समक्ष बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी सदस्यों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश, डीएमएफटी के तहत उपलब्ध राशि की खर्च करने, कौन-कौन सी योजनाओं को लिया जा सकता हैं, उसकी जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि डीएमएफटी की राशि खनन से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से) प्रभावित हो रहा है वहीं किया जाना है। इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाता है। चयन के समय उच्च एवं निम्न प्राथमिकताओं का ध्यान रखना है। उपायुक्त ने सांसद महोदय, विधायकगण एवं अन्य सदस्यों को जारी नए दिशा निर्देश की जानकारी दी तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित खनन क्षेत्रों कि पहचान की गई सूची की जानकारी दी गई। सांसद महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक जिले के पंचायतों के विकास के लिए है। अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के विकास को लेकर ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं का चयन करें। क्रमवार सभी योजनाओं को लिया जाएगा। आप सभी विकास में सहयोग करें। राज्य सरकार सभी क्षेत्र में विकास को लेकर अग्रसर है। बैठक में विभिन्न योजनाएं जो डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति से अनुमोदित हैं उनके न्यास परिषद से अनुमोदन हेतु योजनाओं पर माननीय सांसद, विधायक लातेहार, विधायक मनिका एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की मांग को सभी के समक्ष रखा।
    बैठक में विभिन्न विषयों में डीएमएफटी से पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के प्रति हो रहे कार्य, डीएमएफटी के अंतर्गत ली गई योजनाए, डीएमएफटी अंतर्गत ली जाने वाली नई योजनाओं के अनुमोदन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति द्वारा 893 प्राप्त प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जिसमें 35 % उच्च प्राथमिकताओं, 65 % निम्न प्राथमिकताओं की योजनाएं ली गई है। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सांसद विधायक लातेहार, विधायक मनिका को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट किया गया। बैठक में विधायक, लातेहार, श्री प्रकाश राम,  विधायक, मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर श्री ब्रजेश कांत जेना, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी श्री कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी श्री नदीम सफी, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी श्री समीर कुल्लू एवं खनन प्रभावित प्रखंडो के प्रमुख/उप प्रमुख, मुखिया उपस्थित थे।

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.