Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
    Chatra News

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। बैठक में जानकारी दिया गया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत के जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्त्वकांक्षी योजना है।चतरा जिले के 12 प्रखंड के 83 गांव के 1827 अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों के कुल 7700 व्यक्तियो को इस अभियान के अंतर्गत लक्षित किया गया है।इस अभियान के अन्तर्गत वर्तमान वर्ष को शामिल करते हुए वर्ष 2028-29 तक के कुल 5 वर्षों में 17 मंत्रालयों के 25 से अधिक महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों/याजनाओं का कियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जाना है, जिसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाईल कनेक्टिविटी, मोबाईल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत छात्रावास तथा क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, ट्राइबल मार्केटिंग सेटर्स का निर्माण, वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन से जोड़ने सहित 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित किया जाना है। उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जिला स्तरीय सभी विभाग चिन्हित जनजातीय ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर अपने योजनाओं से संबंधित गैप एनालिसिस कर टारगेट एवं अचीवमेंट का रिपोर्ट वर्षवार 15 दिनों के अंदर जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समिति का निर्माण करेंगे एवं सभी संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों/कर्मियों को शामिल करेंगे। प्रत्येक ग्राम के लिए एक जिम्मेवार सरकारी कर्मी को नोडल के रूप में प्रतिनियुक्त करेंगे। प्रत्येक निर्धारित ग्राम में धरती आबा अभियान के गाईडलाइन के अनुसार ग्राम सभा आयोजित करते हुए सभी मूलभूत आवश्यकताओं की गैप एनालिसिस विहित प्रपत्र में तैयार करेंगे।उपरोक्त ग्राम सभा में जेएसलपीएस के महिला समूह के सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं ग्राम प्रधान को अवश्य शामिल करेंगे। उपर्युक्त निदेशित बिंदुओं का अनुपालन करते हुए ससमय कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत कुमार, सभी संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना

    May 12, 2026

    Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा

    May 12, 2026

    Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला!

    May 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    • Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना May 12, 2026
    • Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा May 12, 2026
    • Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला! May 11, 2026
    • Chatra News : विधायक की पहल: कटिया पंचायत में लगे चार नए ट्रांसफार्मर May 11, 2026
    • Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार May 11, 2026
    • Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन May 11, 2026
    • Chatra News : पिता की हत्या में बेटा-बहू: पारिवारिक आग ने जलाई जिंदगी, पुलिस ने रातोंरात पकड़े अपराधी May 11, 2026
    • Chatra News : 87 साल के योद्धा की जीत! हड़ताल रुकी, SDM का वादा – एक महीने में बदलाव का भरोसा May 11, 2026
    • Chatra News : हेमंत सरकार की पहल पर नक्सल और अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए चतरा पुलिस को सौंपी गई 22 हाई स्पीड बाईक May 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.