Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (DDCMC) दिशा की बैठक हुई संपन्न, दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश
    News

    चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (DDCMC) दिशा की बैठक हुई संपन्न, दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    LATEHAR : समाहरणालय सभागार में सांसद,चतरा श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (DDCMC) दिशा की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता द्वारा पूर्व में हुए दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की अनुपालन प्रतिवेदन प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अनुपालन प्रतिवेदन में मुख्य रूप से पीसीसी पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति, नियमित जलापूर्ति, आवास, सड़क मरम्मतीकरण के अनुपालन की जानकारी लेते हुए अधतन स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान माननीय सांसद महोदय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर कार्य करें तथा जनहित में योजना विलंब न हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, योजनाओं का कियान्वयन ससमय हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी छूटे हुए ग्राम/ टोला में विद्युत आपूर्ति कराने को लेकर संचालित योजनाओं का लाभ आमलोगों तक निर्बाध रूप से पहुंचाने तथा सभी योजनाओं की उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए सर्वे कराकर विद्युतीकरण का कार्य जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिले में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी लेने के क्रम में सांसद महोदय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं एवं इससे संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से लाभुकों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेने के क्रम में माननीय सांसद महोदय ने अलग-अलग पेंशन योजनाओं में लक्ष्य के विरूद्ध अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए निबंधित श्रमिकों की संख्या और मिलने वाले मुआवजा राशि की समीक्षा के क्रम में सांसद ने विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मनरेगा के तहत जिले में हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी लेने के क्रम में सांसद महोदय ने मनरेगा के तहत लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार एवं मनरेगा के तहत संचालित कल्याणकारी योजना के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री आवास , अबुआ आवास योजना के माध्यम से लाभुकों को आवास का लाभ देने के संबंध में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा क्रम में सांसद ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर उक्त व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को दुरुस्त कर सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपूर्ति विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, नगर पंचायत, सामाजिक सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, सड़क मरम्मतीकरण, जल जीवन मिशन, एसबीएम, पुल निर्माण, नियमित जलापूर्ति, अवैध खनन पर किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में विधायक, लातेहार, श्री प्रकाश राम,  विधायक, मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर श्री ब्रजेश कांत जेना, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी श्री कुमार आशीष, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, परियोजना निदेशक श्री प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआदांड श्री बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, नगर प्रशासक, नगर पंचायत, लातेहार श्री राजीव रंजन, निदेशक डीआरडीए श्री प्रभात रंजन चौधरी, डीएसपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विधायक प्रतिनिधि, अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.