Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ठंढ़ का कहर, कोहरे के चादर में ढका चतरा.तापमान लुढ़ककर पहुंचा 10 के नीचे, घरों में दुबके लोग
    Chatra News

    ठंढ़ का कहर, कोहरे के चादर में ढका चतरा.तापमान लुढ़ककर पहुंचा 10 के नीचे, घरों में दुबके लोग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : लगातार तापमान में आ रही गिरावट ने जहाँ चतरा के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीँ कोहरे कि धुंध ने पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न ईलाकों को अपने चपेट में ले रखा है। तापमान में आ रही लगातार गिरावट ने लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर दिया है। चतरा जिले में इस बार ठंढ का व्यापक असर लोगों को महसूस करनी पड़ रही है। वाहनों के परिचालन पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

    बच्चों के जान पर आफत, ठिठुरन बन रही बड़ी मुसीबत

    सबसे भयावह स्थिति स्कूली बच्चों की है। जो ठंढ में ठिठुरकर स्कूल पहुंच रहे हैं। यूं कहें तो स्कूली बच्चों पर तो आफत सी आ गई है। जिले में संचालित ज्यादातर निजी स्कूल मॉर्निंग होने के कारण बच्चों को ठंढ में ठिठुरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बावजूद कड़ाके के ठंढ को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चों के हित मे कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। कई अभिभावक तो बच्चों को शीतलहरी के कारण स्कूल भी नहीं भेज रहे हैं। अभिभावकों ने कहा है कि अगर ठंढ से किसी भी तरीके की अनहोनी होती है और बच्चे इसके चपेट में आते हैं तो सीधे तौर पर इसका जिम्मेवार विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग होगा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग व जिले के वरीय अधिकारियों से ठंढ को देखते हुए छात्रहित में यथाशीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

    शहर में चौक-चौराहों पर अलाव, गांव का हाल बेहाल

    हालांकि शहर के चौक-चौराहों पर नगरपालिका प्रबंधन द्वारा अलाव की व्यवस्था कर लोगों को ठंढ से निजात दिलाने का प्रयास जरूर किया जा रहा है। बावजूद शीतलहरी व कोहरे के कहर ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार कई दिनों से दोपहर बारह बजे तक चतरा घने कोहरे के चादर में ढका रहता है। छाए कोहरे ने लोगों कि दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। मौसम में हो रही लगातार गिरावट के कारण या तो लोग रजाई में ही दुबके रहते हैं या फिर जरुरत के समय ही बाजार निकल रहे हैं। जिससे बाजारों में भी कम भीड़ देखी जा रही है।

    सरकारी कार्यों पर भी पड़ रहा असर, कई बीमार

    सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों में भी ठंढ का खासा असर देखा जा रहा है। कर्मी नियम अनुरूप तो कार्यालय पहुँच रहे हैं, लेकिन कड़ाके के ठंढ के कारण कार्यालयों के बाहर धूप सेंकने को विवश हैं। जिससे कार्यों के निष्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सूचना के अनुसार क्षेत्र में कार्य करने वाले कई सरकारी कर्मी ठंढ के चपेट में आ चुके हैं और बीमार होकर अस्पताल के बेड पर पड़े हैं। व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ रहा है।

    भुखमरी के कगार पर गरीब, रोजी-रोटी पर आफत

    ठंढ से गरीब, मजदूर व रिक्शा चालक भी प्रभावित हो रहे है। इनके रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिससे इनका व इनके परिवार का जीना दूभर हो गया है। ठंढ में रोजगार के अभाव में इनके घरों में चूल्हा-चौकी पर भी आफत आन पड़ी है। कमोबेश ज्यादातर इलाकों में सड़कों पर चलने वाले वाहनों के चालक दिन में भी हेड लाईट जलाकर अपने वाहनों का परिचालन कर रहे हैं। तापमन में लगातार आ रही गिरावट ने जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा दिया है। जो इस वर्ष का सबसे ज्यादा ठंढा दिन है। लोगों को इस कंपकंपाती ठंढ से निजात दिलाने के उदेश्य से नगरपालिका द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। हालांकि नगरपालिका का ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है। नगर परिषद प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण प्रबंधन को योजना प्रबंधन में परेशानी आ रही है। वहीं दूसरी ओर कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने-अपने स्तर से प्रयास जरूर किये जा रहे हैं।

    ठंढ से बचाव को ले चौकन्ना रहने की अपील

    जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से लगातार ठंढ से बचाव को लेकर चौकन्ना रहने की अपील की जा रही है। कहा जा रहा है कि तनिक भी लापरवाही आपके जान पर भारी पड़ सकता है। किसी भी सूरत में किसी गरीब को ठंढ का शिकार नही होने दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति यथावत है। लेकिन ज्यादातर ग्रामीण ईलाकों में गरीबों के हित मे जिला प्रशासन द्वारा न तो अबतक अलाव का समुचित व्यवस्था कराया गया है और न ही समुचित कम्बल का ही वितरण अबतक हुआ है। जिससे लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग किसी तरह निजी स्तर पर अलाव या गर्म वस्त्र का उपयोग कर ठंढ से निजात पाने में जुटे हैं।

    डीसी ने दिये सख्त निर्देश, रात में खुद निकलकर ले रहे स्थिति का जायजा

    हालांकि उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को ठंढ से बचाव को लेकर व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में ठंड का शिकार लोग ना हों इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर पर लोगों को ठंड से बचाव को लेकर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डीसी ने कहा कि मैं खुद रात में निकल कर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को मदद पहुंचाने में जुटा हूं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.