Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त का गिद्धौर प्रखंड में व्यापक निरीक्षण दौरा,कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की परखी हकीकत, दी कई सख्त और विकासोन्मुख दिशा-निर्देश
    Chatra News

    उपायुक्त का गिद्धौर प्रखंड में व्यापक निरीक्षण दौरा,कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की परखी हकीकत, दी कई सख्त और विकासोन्मुख दिशा-निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी लगातार प्रखंड क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा के बावजूद पत्थलगड्डा प्रखंड का दौरा किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। शनिवार को उनका निरीक्षण गिद्धौर प्रखंड में हुआ, जहां उन्होंने एक साथ कई संस्थानों, निर्माण स्थलों एवं विशेष जनजातीय बस्तियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर ज़ोर

    उपायुक्त ने गिद्धौर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया, जहां चारदीवारी, चेंजिंग रूम एवं शौचालय सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए निर्माण कार्यों में अपेक्षित सुधार तथा दर्शकों के लिए शेड निर्माण का निर्देश दिया।

    प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय: छात्राओं से संवाद, प्रयोगशाला को सक्रिय करने का निर्देश

    गिद्धौर स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय (मॉडल स्कूल) के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उनके पठन-पाठन, परीक्षा तैयारी एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया, जिसे सुनकर उपायुक्त ने उनकी सराहना की और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित एवं उत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की प्रयोगशाला (लैब) का भी अवलोकन किया और उसकी स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रयोगशाला को शीघ्र क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों द्वारा विद्यालय की साढ़े तीन एकड़ भूमि जपुआ में स्थित होने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने अंचल अधिकारी को विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर नाराज़गी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने चिकित्सकों व कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पुराने भवन को कंडम घोषित कर भवन प्रमंडल को उसे शीघ्र ध्वस्त करने का निर्देश भी दिया।

    पीएमश्री मध्य विद्यालय: सांस्कृतिक उत्साह की सराहना

    निरीक्षण के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपायुक्त ने सहभागिता की और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा।

    आंगनबाड़ी केंद्र की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    मध्य विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पोषाहार वितरण में लापरवाही तथा स्वच्छता की कमी पर असंतोष जताया। उन्होंने समय पर पोषाहार वितरण और स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: स्वास्थ्य और संरचना पर विशेष ध्यान

    निरीक्षण में उपायुक्त ने हीमोग्लोबिन जांच, आयरन की गोलियों के नियमित सेवन की सराहना की तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। साथ ही मनरेगा से परिसर सौंदर्यीकरण एवं जर्जर चहारदीवारी के प्राक्कलन को शीघ्र पूरा कर विभाग को सौंपने का निर्देश दिया।

    बिरहोर टोला – जपुआ: आदिम जनजातीय समुदाय के लिए विशेष निर्देश

    उपायुक्त ने बिरहोर समुदाय के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, आम बागवानी योजना के क्रियान्वयन तथा निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

    प्रखंड सह अंचल कार्यालय: योजनाओं की समीक्षा एवं सिंचाई विकास पर बल

    प्रखंड सह अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड में संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने योजनाओं के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने गिद्धौर स्थित लोटार डैम को सिंचाई सुविधा के विस्तार की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तकनीकी आकलन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना को लेकर शिकायत, उपायुक्त ने दिए जांच के निर्देश

    गांवों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना की राशि न मिलने की शिकायत की। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि हर पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

    स्थानीय जनता में जागरूकता और विश्वास दोनों में वृद्धि

    उपायुक्त के इस सघन निरीक्षण दौरे से न केवल कार्यों की गति बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास और सिस्टम में पारदर्शिता को भी बल मिलेगा।

    निरीक्षण के दौरान ये थे उपस्थित

    निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी सह गोपनीय शाखा प्रभारी मन्नू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर राहुल देव, अंचल अधिकारी अनंत विश्वकर्मा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.