Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।शिक्षक के बगैर बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।शिक्षक के बगैर बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज के सभागार में एनएसएस के बैनर तले शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता एन एसएस पीओ डा० फहीम अहमद एवं संचालन एनएसएस के संव्यसेवक नीरज भारद्वाज ने किया।
    सभा को संबोधित करते हुए प्रोपेसरों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक के शिक्षा के बदौलत ही चंद्रयान सफलता पूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल लैंडिंग कर कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है।शिक्षक के कुशल कार्यों के कारण ही मनुष्य कुंठित अंधकार से बाहर आ पाया है।शिक्षक ही छात्र एवं छात्राओं को बेहतर मार्ग दर्शक हुआ करता है।दानव प्रवृत्ति का मनुष्य शिक्षा के कारण ही आज इंसानियत का संदेश दे रहा है।शिक्षक के बगैर बेहतर समाज का कल्पना नहीं किया जा सकता है। पुर देश में शिक्षकों की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए पुरुस्कृत किए जाते हैं।
    इसी संदर्भ में शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की डा० सर्वपल्ली राधा कृष्णन स्वतंत्र भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति का गौरवपूर्ण पद संभालने का उन्हें अवसर मिला।
    वह असाधारण प्रतिभा के धनी थे।वह एक कुशल शिक्षक,दार्शनिक,और राजनीतिज्ञ भी थे।
    डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने प्रेजीडेंसी कॉलेज मद्रास में दर्शनशास्त्र के शिक्षक रहे।1921 से 1936 तक कलकत्ता विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर पद पर भी सेवा दिया।1936 से 1939 तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पूर्वी देशों के धर्म और दर्शन के स्पाल्डिंग प्रोफेसर के पद पर रह कर अपने व्याख्यान से प्रसिद्धि प्राप्त की।डा०सर्वपल्ली राधाकृष्णन1939 से 1948 तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर रह कर कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू ढंग से निबटाने में सफल रहे।1952 में वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और 1962 में द्वितीय राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।इस मौका पर प्रोफेसरों में पूजा सिंह, शिव रतन सिंह,रियाजुद्दीन अंसारी ,अनिल कुमार सिंह,डा रामजीत यादव,कुमारी मंजू सिंह,ताहिर हुसैन,उमेश कुमार सिंह,फखरुद्दीन अंसारी,खास तौर से संबोधित किए।स्वयं सेवकों में अभिषेक कुमार,अजय प्रजापति, रितु गुप्ता, रानी कुमारी, निहाल खान, कनीज फातिमा,खुसरो प्रवीण,जूही कुमारी,अर्चना कुमारी,नेहा कुमारी,गुलशन खान,गुड़िया कुमारी के अतिरिक्त दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.