Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “रन फॉर झारखंड” का सफल आयोजन
    Chatra News

    झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “रन फॉर झारखंड” का सफल आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 11 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन और युवक-युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, पुलिस पदाधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में इस दौड़ में शामिल हुए। दौड़ की शुरुआत स्वस्थ एवं जागरूक झारखंड के संकल्प के साथ की गई।प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में भाग लेकर राज्य निर्माण के गौरवशाली 25 वर्षों का उत्साहपूर्ण संदेश दिया। साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी उत्साहपूर्वक “रन फॉर झारखंड” (Run for Jharkhand) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं बच्चों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी रही।

    जिला स्तरीय “रन फॉर झारखंड” में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 15 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में

    July 9, 2026

    Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    July 9, 2026

    Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए”

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    • Crime news : जमीन विवाद में हत्या का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी July 8, 2026
    • Chatra News : अवैध अफीम की खेती मामले में फरार आरोपी को भेजा गया जेल July 8, 2026
    • रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित । July 8, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.