Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सिलागाई में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया
    Ranchi News

    सिलागाई में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चान्हो : अमर शहीद वीर बुधु भगत की जन्म स्थली चान्हो के सिलागाई में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया . कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता के द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला में पांच जिलों के किसान शामिल हुए . किसान मेला सह प्रदर्शनी का उदघाटन विभागीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की . किसान मेला में लगे 50 से ज्यादा स्टॉल का निरीक्षण करते हुए किसानों से उनके उत्पाद की जानकारी ली . इससे पहले अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर मंत्री सहित दूसरे अतिथियों ने माल्यार्पण किया गया . इस मौके पर विभाग के द्वारा किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया . किसान मेला सह प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली , तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री बनना चाहिए था , तो कुछ ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनना चाहिए था . लेकिन मैं जानती हूं मांडर कृषि बहुल क्षेत्र है इसके विकास का ये बेहतर अवसर और विभाग है . इस विभाग से क्षेत्र और राज्य की जनता का ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सकती हूं . किसानों से सीधा संपर्क कर , उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करूंगी . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि गुमला _ लोहरदगा _ खूंटी _ के किसान बेहतर काम कर रहे है . यहां की दीदियां बहुत मेहनती है लेकिन मांडर पीछे है . विभाग के अधिकारी मांडर को रांची और शहर का हिस्सा मान कर योजना नहीं बनाते है . किसानों को आपस में संवाद करना जरूरी है . तब जान पाएंगे की गुमला क्या कर रहा है .लोहरदगा क्या कर रहा , खूंटी के किसानों ने नया क्या किया . आज रोजगार और पैसे के अभाव में किसान अपनी जमीन बेच रहे है .कही कारखाना खुल रहा है , तो कही अपार्टमेंट बन रहे है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कम कपड़ा _ छोटा मकान में आप और हम रह सकते है , पर बगैर भोजन के नहीं रह सकते है . उन्होंने ग्रामीण किसानों से मेधा डेयरी से जुड़ने और आज ही दुधारू गाय खरीदने की अपील की . मंत्री ने बताया कि दूध को मेधा डेयरी में दे कर 12 दिन में 5 रुपया अतिरिक्त का लाभ आसानी से ले सकते है . मांडर के कैम्बो की एक महिला महीने का डेढ़ से दो लाख रुपए दूध बेच कर कमा रही है . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का 2500 रुपए को लाख में बदलने की योजना बनाने का काम महिलाएं करे . गुमला में महिलाएं अंडा का बेहतर काम कर रही है . किसान को गरीब बताया जाता है . किसान गरीब नहीं अन्नदाता है . गिरिडीह में मछली पालन कर समिति के लोग 40 लाख रुपया तक कमा रहे है . विभाग ने ये निर्णय लिया है कि पंचायत का तालाब पहले पंचायत में बंदोबस्त होगा . कृषि मित्र , मत्स्य मित्र , कृषि पदाधिकारी के बगैर विभाग अपाहिज है . VLW सिर्फ कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का काम करें . सभी 5 प्रमंडल में किसान मेला लगेगा . इस मौके पर राज्य समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कहा कि पहली बार चान्हो में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला का आयोजन हुआ है . किसान मेला का लाभ कैसे मिले इस जोर देने की जरूरत है . सरकार की योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंचा पाता है . इस मेले में आपको 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलने वाली योजना है . विभाग की योजना से जुड़ कर पलायन को रोका जा सकता है . विभाग से जुड़ कर स्वरोजगार कर सकते है . बंधु तिर्की ने कहा कि समिति बना कर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करना होगा . कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि मंत्री से दो कोल्ड स्टोरेज की मांग रखी . किसान मेला में मंच से चान्हो की महिला सहायता समूह को 7 करोड़ 16 लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया . इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र का पुरस्कार मनोज कुमार , सर्वेश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार गांसू महतो , सर्वश्रेष्ठ महिला किसान _ लखिया देवी किसान क्रेडिट कार्ड राजेश मुंडा , रोहित शिखर , विनय तिग्गा को दिया गया . मंच से इस मौके पर परिसंपत्ति का वितरण किया गया . जोड़ा बैल का वितरण , पांच गाय की योजना , बत्तख वितरण , बकरा विकास योजना , दुग्ध उत्पाद समिति को प्रमाण पत्र वितरण दिया गया . अतिथियों ने मंच से तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया . जिसमें किसानों की सफलता की कहानी , फलों के बाग का प्रबंधन , फसल की जानकारी पुस्तक शामिल है।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.