Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » किसान उद्यान प्रशिक्षण के  समापन पर पहुंचे सिमरिया विधायक किसानों को दीया प्रमाणपत्र
    Chatra News

    किसान उद्यान प्रशिक्षण के  समापन पर पहुंचे सिमरिया विधायक किसानों को दीया प्रमाणपत्र

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के लमटा पंचायत सचिवालय में आयोजित पांच दिवसीय किसान उद्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया। समापन के मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास उपस्थित हुए। मौके पर उनके साथ बीडीओ विपिन कुमार भारती, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा और ग्रीनरी के निदेशक भी उपस्थित थे। कृषि से संबंधित अनेक दिशा निर्देश कृषकों को देने के बाद मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि खून पसीना बहाकर आप सभी अन्नदाता की शाम कड़ी मेहनत करके फसलों का उत्पादन करते हैं। साथ ही समय की मार के कारण होने पर दामों में फसल को बेचने पर मजबूर होने से मैं भी बेहद चिंतित हूं। कार्यक्रम के बाद विधायक ने चार प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों के साथ-साथ दर्जनों धोती साड़ी, मनरेगा जॉब कार्ड एवं जरूरतमंद सैकड़ो लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके बाद विधायक ने प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि पूरी ईमानदारी और कर्मठता से अपना कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही या उदासीनता की स्थिति में मैं कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटूंगा। विधायक से मिलकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण काफी प्रसन्न दिखे कार्यक्रम को सफल बनाने में लमटा मुखिया अमित चौबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर साहू ने अहम भूमिका निभाई। बीपीओ निरंजन कुमार सिंह, जेई आदिल एकबाल, सिकंदर कुमार, राजस्व कर्मचारी चंद्रदिप गाँधी, रोज़गार सेवक विवेक कुमार, मनोरंजन कुमार, विजय चौबे, मो० अजहर, मो० नौसाद, रोहित कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, ग्रीनरी के नागेंद्र पांडेय, बैजनाथ साहू मिथिलेश चौबे राजेश कुमार साव, संतोष राम, मिसी देवी, नेमन भारती, सुगी देवी, जगदीश यादव, दहिनी देवी और पवन साव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस की कार्रवाई में 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Chatra News : कोयलांचल में नक्सलियत को बड़ा झटका: लेवी व आगजनी के मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र खरवार गिरफ्तार

    May 22, 2026

    Chatra News : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक; 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस की कार्रवाई में 1.22 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार May 22, 2026
    • Chatra News : कोयलांचल में नक्सलियत को बड़ा झटका: लेवी व आगजनी के मामले में JJMP का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र खरवार गिरफ्तार May 22, 2026
    • Chatra News : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक; 120 नए मतदान केंद्र जोड़े गए May 22, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित May 21, 2026
    • Chatra News : DMFT योजनाओं के चयन को लेकर जिलेभर में विशेष ग्राम सभा सह शिविर प्रारंभ,पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार होगी विकास कार्ययोजना, ग्रामीणों की सहभागिता से होगा योजनाओं का चयन May 21, 2026
    • Chatra News : दो घंटे में न्याय: इटखोरी से चोरी हुई 24 प्रतिमाएँ बरामद, आरोपी गिरफ्तार May 21, 2026
    • Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो चार पहिया वाहन से 324 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार,बरामद अफ़ीम डोडा का अनुमानित मूल्य 50 लाख रु May 21, 2026
    • चतरा के 22 वें एसडीपीओ के रूप में सन्नी वर्धन ने किया पदभार ग्रहण। कहा नशे के सौदागरों और नक्सलियों पर कार्रवाई रहेगी जारी। संगठित अपराध पर भी कसी जाएगी नकेल May 21, 2026
    • Chatra News : खरीफ मौसम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 550 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी May 20, 2026
    • Chatra News : सड़क पर उतरे चतरा डीटीओ, नाबालिग बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई May 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.