Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Chatra News

    फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (IDA 2025) के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति (DCC) की बैठक का आयोजन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक में जिले में चल रहे IDA कार्यक्रम की 10 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में कार्यक्रम के दौरान पाए गए गैप्स पर चर्चा करते हुए उपविकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मॉप-अप राउंड के माध्यम से 26 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। हंटरगंज सीएचसी में कार्यों की सराहना की गई और शेष लाभार्थियों को दवा सेवन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। टंडवा सीएचसी में कुछ गांवों में पूर्ववर्ती दवा वितरण पाए जाने पर सीएचसी प्रभारी को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिला VBD कार्यालय को सभी सीएचसी की अचीवमेंट रिपोर्ट उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त को साझा करने के लिए कहा गया, ताकि जिन सीएचसी में कोई कमी या समस्या पाई जाए वहां त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी ध्यान दिया गया और कार्यक्रम के विरोधी क्षेत्रों में समुदाय के साथ संवाद कर दवा सेवन के लिए घोषणा करवाई गई।

    उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दवा प्रशासन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। DSWO को भी कहा गया कि जिन सीएचसी अंतर्गत सेविका द्वारा दवा प्रशासक के रूप में सहयोग नहीं किया जा रहा, उस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हंटरगंज सीएचसी के डाढ़ी गांव में दवा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर दवा प्रशासक को शो-कॉज किया गया और नई टीम की नियुक्ति की गई। टंडवा सीएचसी में पूर्ववर्ती वितरण पाए जाने पर सुपरवाइजर को शो-कॉज कर सभी घरों में दवा सेवन सुनिश्चित किया गया। बैठक में उपाधीक्षक सदर अस्पताल चतरा डॉ. पंकज कुमार एवं VBD कंसल्टेंट श्री अभिमन्यु कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की। पिरामल फाउंडेशन से शर्वन कुमार झा भी बैठक में उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.