Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन,जिला व प्रखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे चयनित मॉडल को किया गया सम्मानित
    Chatra News

    विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन,जिला व प्रखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे चयनित मॉडल को किया गया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में झारखण्ड शिक्षा परियोजना, चतरा द्वारा आज केशरी चौक स्थित जिला उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व में किया गया था। प्रखण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विज्ञान के मॉडल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्षनी प्रतियोगिता मे सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तर पर प्रथम एवं तृतीय स्थान लाने वाले जिला उत्कृष्ट विद्यालय चतरा को एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारि को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रूची को बढावा देना है, साथ ही उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। नवाचार और प्रौद्योगिकी स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनियों में अक्सर अत्याधुनिक तकनीक और अभूतपूर्व नवाचारों का प्रदर्शन किया जाता है। ये हमारे जीवन और जिस दुनिया में हम रहते हैं उस पर विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करते हैं। इसमें रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी सिमुलेशन और अन्य आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की प्रदर्शनी शामिल है।विज्ञान प्रदर्शनियों को अलग बनाने वाली बात यह है कि वे पाठ्यपुस्तकों में वैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में पढ़ने के बजाय व्यावहारिक शिक्षा पर जोर देते हैं । छात्र सीधे वैज्ञानिक अवधारणाओं और प्रयोगों से जुड़ते हैं, जिससे उनकी समझ गहरी होती है। यह करके सीखने जैसा है, और यह विज्ञान को और अधिक रोमांचक और समझने में आसान बनाता है। विज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोगों के प्रति गहरी समझ विकसित
    होती है, जो अंततः उनके ज्ञान को सुदृढ़ करती है और आगे के अन्वेषण के लिए उनकी जिज्ञासा को बढ़ाती है। रचनात्मकता को बढ़ावा इसके अलावा, ये प्रदर्शनियाँ छात्रों को प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा में शामिल करके रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं । छात्रों को विषय चुनने, प्रयोग करने और अपने निष्कर्षों को अभिनव तरीकों से प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता दी जाती है। रचनात्मकता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विज्ञान से परे जीवन के पहलुओं तक फैली हुई है। संचार कौशल को बढ़ावा छात्रों को शिक्षकों, साथियों और कभी-कभी, व्यापक दर्शकों के सामने अपनी परियोजनाएँ प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। इन आयोजनों में भाग लेने के माध्यम से, छात्र कुशलतापूर्वक कार्यों को वितरित करते हुए दूसरों के साथ संवाद करना सीखते हैं । वे अपने ज्ञान और क्षमताओं का सहयोगात्मक रूप से उपयोग करते हुए संघर्ष समाधान में भी अनुभव प्राप्त करते हैं। आत्मविश्वास बढ़ावा विज्ञान प्रदर्शनियों में भाग लेना छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । जब छात्र अपने प्रयासों के परिणाम देखते हैं। पुस्तक मेला इसी प्रकार पुस्तक मेला के आयोजन से विद्यालयों मे उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता नही होने से छात्र-छात्राएं अच्छी जानकारियां प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं इसी उद्वेष्य को फलीभूत करने के लिए आज पुस्तक मेला का आयोजन किया गया।जिसमे विद्यालय अपने आवष्यकतानुसार उपयोगी पुस्तको को क्रय कर विद्यालय मे अधिष्ठापित पुस्तकालय में रखेंगे जिससे छात्र-छात्राएं ही नही अपितु शिक्षक भी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी एवं जिले के सभी प्रखण्डो से प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन-सह-शिक्षिका उपस्थित थी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.