Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक,उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कार्रवाई तेज करने के निर्देश
    Chatra News

    अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक,उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कार्रवाई तेज करने के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनन विभाग द्वारा बीते वर्षों की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में अक्टूबर माह तक 115 वाहन जप्त किए गए, 57 प्राथमिकी दर्ज हुई तथा ₹18,07,704 की दंड राशि वसूली गई। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर तक 137 वाहन जप्त, 59 प्राथमिकी दर्ज एवं ₹28,94,910 की दंड राशि वसूल की गई है। उपायुक्त ने अंचलवार एवं कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए पाया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्राथमिकी दर्ज करने की गति धीमी रही है। इस पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित औचक छापामारी अभियान चलाकर अवैध खनन के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कैटेगरी-1 बालूघाटों के संचालन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बालूघाटों के सुचारू संचालन हेतु उपायुक्त स्तर से सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी को पूर्व में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने बालूघाटों से प्राप्त हो रहे राजस्व तथा बालू उठाव की अद्यतन रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।इसके अतिरिक्त जिला खनन पदाधिकारी ने अवगत कराया कि खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड रांची के पत्रांक–2560, दिनांक 12.11.2025 द्वारा कैटेगरी-1 बालूघाटों के संचालन हेतु नए दिशा-निर्देश, Receipt-cum-Dispatch Challan का नया प्रारूप, मासिक प्रतिवेदन एवं आवेदन पंजी के प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। निर्देशानुसार अब सभी बालूघाटों में परिवहन नई Challan प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा तथा मासिक प्रतिवेदन एवं आवेदन पंजी का अभिलेख नियमानुसार संधारित किया जाएगा। उपायुक्त ने उक्त निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों तक पत्र के माध्यम से प्रसारित करने का आदेश दिया।
    उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को चेताया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन नहीं होने दिया जाए। उन्होंने क्षेत्र में नियमित निगरानी और सघन अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित टास्क फोर्स समिति के सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.