Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर अंतिम तैयारी का किया समीक्षा
    Chatra News

    स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर अंतिम तैयारी का किया समीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारी को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला स्तरीय सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारी के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगा। जिसमें झंडोतोलन,राष्ट्रगान, परेड समेत अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे।
    मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडोत्तोलन माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया जायेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त ने मुख्य समारोह स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा की साफ-सफाई, रंग रोगन, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश। वहीं उप विकास आयुक्त ने फांसी तालाब एवं रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन की तैयारियां करने, कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को ससमय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने, कोविड के अनुरूप सोशल डिस्टनसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने समेत अन्य को लेकर भी निर्देशित किया। इसके आलावे उप विकास आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम एवं समय सारणी निम्नलिखित है जो इस प्रकार है समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन 8:00 बजे पूर्वाह्न, फांसी तलाव चतरा,शहीद स्मारक माल्यार्पण/झंडोत्तोलन 8:15 बजे पूर्वाह्न,पोस्ट ऑफिस मोड़ समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का मूर्ति पर माल्यार्पण 8:25 बजे पूर्वाह्न, रेड क्रॉस चतरा भवन परिसर में झंडोत्तोलन 8:30 बजे पूर्वाह्न, मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडोत्तोलन 9:05 बजे पूर्वाह्न में निर्धारित है। इस बैठक में मुख्य रूप से डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का , अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, कार्यपालक अभियंता नगर परिषद समेत सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान एवं अन्य संबंधित मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा

    November 4, 2026

    नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.