Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Ranchi News : झारखंड DGP तदाशा मिश्र का सख्त अल्टीमेटम: फरार अपराधियों को जकड़ो, नक्सलियों का सफाया करो!
    Ranchi News

    Ranchi News : झारखंड DGP तदाशा मिश्र का सख्त अल्टीमेटम: फरार अपराधियों को जकड़ो, नक्सलियों का सफाया करो!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड पुलिस ने अपराध और कानून-व्यवस्था पर कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय के सभागार में डीजीपी एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए गए। फरार गुंडों की गिरफ्तारी से लेकर नक्सल विरोधी अभियान तक, हर मोर्चे पर एक्शन का ऐलान हुआ।बैठक में डीजीपी ने साफ कहा- पुराने धमकी, लेवी, आगजनी और तोड़फोड़ के मामलों में फरार अभियुक्तों को तुरंत पकड़ो। इनके खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई कर इनाम भी घोषित करो। मिली खुफिया जानकारी का फौरन सत्यापन कर सख्त कदम उठाओ। नक्सलियों के खिलाफ अभियान और आत्मसमर्पण नीति का जोरदार प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यधारा में लाओ। स्थानीय मुखबिर तंत्र, नेटवर्क और डिजिटल निगरानी को मजबूत करो। जमानत पर छूटे उग्रवादियों और अपराधियों पर विशेष नजर रखो। लूट, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार, POCSO एक्ट, साइबर क्राइम जैसे अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।क्षेत्रीय आइजी और डीआइजी को निर्देश मिले कि वे खुद प्रभावित इलाकों में घूमें, पुलिसकर्मियों को गाइड करें और उग्रवाद से जुड़े केसों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दें।बैठक में अपर डीजीपी (अभियान) टी. कंदसामी, अपर डीजीपी (अपराध-अनुसंधान) मनोज कौशिक, सीआरपीएफ रांची सेक्टर आइजी साकेत कुमार सिंह, विशेष शाखा आइजी प्रभात कुमार, अभियान आइजी डॉ. माइकलराज एस., पलामू रेंज आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एसटीएफ आइजी अनुप बिरथरे, बोकारो रेंज आइजी सुनिल भाष्कर, प्रोविजन आइजी पटेल मयुरकुमारलाल समेत सभी क्षेत्रीय डीआइजी मौजूद रहे। लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, पलामू के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.