Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में रांची ने फिर लहराया परचम, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रांची स्मार्ट सिटी को किया सम्मानित
    Ranchi News

    इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में रांची ने फिर लहराया परचम, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रांची स्मार्ट सिटी को किया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से झारखंड की राजधानी स्मार्ट सिटी रांची ने अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में हो रहे स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करने वाली स्मार्ट सिटी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड बुधवार दिनांक 27 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया। राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार चौबे, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक श्री अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को माननीय राष्ट्रपति के हाथों से प्राप्त किया। मंच पर मौजूद भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी , केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर और आवासन एवं शहरी कार्य सचिव श्री मनोज जोशी ने झारखंड सरकार और रांची स्मार्ट सिटी को इस सम्मान के लिए बधाई दिया। इस मौके पर मंच पर मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव ने दी बधाई

    इधर रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर सूबे के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के कर्मियों को बधाई दिया है और उम्मीद जताया है आने वाले समय में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और माननीय मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

    सीईओ ने व्यक्त किया आभार

    इधर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ने विभागीय सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों में हम आगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे उन्होंने टीम रांची स्मार्ट सिटी को उनके बेहतर प्रदर्शन और बेहतरीन प्रयास के लिए बधाई और शुभकामना दिया है।

    विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए थे प्रस्ताव

    आपको बताना चाहेंगे कि यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड  2022 के आधार पर तैयार  है। इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहरों में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी शहरों  की ओर से  पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से प्रस्ताव भेजी जाती है उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन भी करती है। रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा था।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.