Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्डी एकता की ओर जन यात्रा: चतरा में स्थानीय जनता ने विकास, भूमि सुधार और कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
    Chatra News

    झारखण्डी एकता की ओर जन यात्रा: चतरा में स्थानीय जनता ने विकास, भूमि सुधार और कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखण्डी एकता की ओर जन यात्रा” चतरा में झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित की गई, जिसमें जनता ने अपने जन-प्रतिनिधियों से विकास, भूमि सुधार, कानून व्यवस्था और स्थानीय संसाधनों के दोहन को लेकर कड़े सवाल उठाए। जनता का कहना था कि विकास का लाभ बाहरी कंपनियों को हो रहा है, जबकि स्थानीय लोगों की हिस्सेदारी नगण्य है। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठीचार्ज और झूठे मुकदमों का आरोप भी सामने आया है। लगभग 80% लोगों के पास जमीन का सरकारी कागज नहीं है, और भूमि सुधार कानून लागू नहीं हुआ है, जिससे जमीन के झूठे मुकदमों और जेल जाने की शिकायतें आम हैं। कानून व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने पुलिस और थाने को ग्रामसभा दबाने वाला बताया और संघर्षशीलों पर झूठे मुकदमे लगाने का आरोप लगाया गया है।जनता ने मांग की है कि वनभूमि का पट्टा तुरंत जारी किया जाए, जाति प्रमाण पत्र व आवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल हो, और जमीन के मामलों में जांच के बाद FIR दर्ज हो। स्कूल शिक्षा की नियमित मॉनिटरिंग, DMFT फंड का उचित उपयोग, पोस्टा उन्मूलन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य समिति गठन, आंगनबाड़ी, मनरेगा, PDS की कड़ी जांच, तथा बाजार और सोलर चापाकल की जिम्मेदारी तय की जाए। जनता ने कहा कि वे गरीब जरूर हैं, लेकिन बेवकूफ नहीं, और अब 25 साल में जो विकास नहीं हो सका उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।यह जन यात्रा न केवल सवाल उठाने वाली थी, बल्कि लोगों में एक नई उम्मीद भी जगाई। इस दौरान स्थानीय लोग विकास की कमी, भूमि अधिकारों की अनिश्चितता, और कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। झारखंड की पहचान ग्रामसभा की समानता और सामूहिक संस्कृति से जुड़ी है, लेकिन आरोप हैं कि जाति, पार्टी और धर्मों में बंटाव बढ़ रहा है, जो एकता के लिए खतरा है। यह यात्रा राज्य के राज्य स्थापना के 25 वर्षों के अवसर पर एक चेतना जागरूकता की पहल के रूप में दिखाई गई

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.