
कान्हाचट्टी (चतरा)। प्रखंड के बैंगोकला पंचायत अंतर्गत सिकीद गांव में रूबी देवी के निधन से शोक का माहौल है। महिला के निधन की सूचना मिलने पर समाजसेवी सह भावी जिला परिषद प्रत्याशी सिकेंद्र सिंह खरवार उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, गांव के ग्रामीणों ने सिकेंद्र सिंह खरवार को गांव की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की बातें सुनीं और समस्याओं को लेकर आवश्यक पहल करने की बात कही। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
