Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस: कार्यक्रम की  तैयारियां जोरों पर,सभी पदाधिकारियों की निर्धारित की गई जिम्मेदारियां ,दिए गए अहम निर्देश
    Ranchi News

    25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस: कार्यक्रम की  तैयारियां जोरों पर,सभी पदाधिकारियों की निर्धारित की गई जिम्मेदारियां ,दिए गए अहम निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : प्रधान सचिव गृह विभाग  वंदना दादेल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को वृहत पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है । यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, संस्कृति एवं विकास यात्रा का प्रतीक होगा ।इसे भव्य एवं यादगार बनाने को ध्यान में रख कर सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। इस वर्ष 2025 को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर 11 नवंबर से ही सभी जिलों,प्रखंडों ,पंचायतों , स्कूलों , कॉलेजों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे । उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास , उद्घाटन किया जाएगा । वे आज मोरहाबादी मैदान में 15 नवंबर को राज्य स्थापन दिवस के अवसर पर होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों का जाएजा ले रही थीं।

    *कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था को परिपूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए*

    वंदना दादेल ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीक़े से पूरी की जायें । कार्यक्रम के विभिन्न आयामों जैसे मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पार्किंग एवं आपातकालीन प्रबंधन आदि के लिए प्रत्येक पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता से करेंगे तथा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, प्रवेश-निकास द्वार, स्वागत कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव वाणिज्य कर अमिताभ कौशल , कल्याण सचिव  कृपानंद झा , ख़ान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा,आदिवासी कल्याण आयुक्त  कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बख्शी ,उपायुक्त रांची  मंजू नाथ भजंत्रीसहित रांची जिला प्रशासन के अन्य सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.