Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा जिला में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से की जारही हैं निगरानी में ।
    Chatra News

    चतरा जिला में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से की जारही हैं निगरानी में ।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2025Updated:September 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा शहर में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने केलिए सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चतरा, सदर अंचल अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें सदर थाना प्रभारी/महिला थाना प्रभारी, सहित बड़ी संख्या में जिला बल एवं IRB के जवान शामिल रहे, इसके अतिरिक्त चतरा जिला के सभी थाना में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में भी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। सदर थाना अंतर्गत फ्लैग मार्च चतरा समाहरणालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थान जतराहीबाग, बाजार क्षेत्र, केशरी चौक, गुदरी बाजार, बुढ़वा मंदिर, काली मंदिर, अव्वल मुहल्ला मस्जिद, मुख्य पोस्ट ऑफिस चौक, नगर भवन, पुराना कोर्ट आदि क्षेत्रों/पंडालों का भ्रमण किया गया। इस दौरान आम नागरिकों को भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। चतरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर शांति, भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ पर्व का आनंद लें तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर एवं संयुक्त जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नं0 9117619352/9334103794 (पुलिस कंट्रोल रूम) से तुरंत संपर्क करें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.