Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 2000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित कर एक बार फिर पासवा ने चतरा में कीर्तिमान स्थापित किया
    Chatra News

    2000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित कर एक बार फिर पासवा ने चतरा में कीर्तिमान स्थापित किया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 14, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मल्टी परपस हॉल चतरा कॉलेज चतरा में किया गया । प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विशिष्ट अतिथि श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोगता पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद,उद्धघाटन कर्ता राज्यसभा सांसद श्री धीरज प्रसाद साहु, पासवा के चेयरमैन आलोक कुमार दूबे,आयोजक प्रदेश पासवा उपाध्यक्ष बिपीन कुमार,पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार,जिला महासचिव नेसार अंसारी,जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रकाश, हजारीबाग जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दयाल, सहित पासवा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्घघाटन झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ,श्रम नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोगता,राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद, प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया।इसके पूर्व गॉडफ्रे स्कूल चतरा,होली गार्डन नेशनल स्कूल, चतरा,दिव्य ज्योति मॉडर्न स्कूल खरिक,ऑक्सफोर्ड एकेडमी,हंटरगंज,के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा सरकार माने या ना माने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो निजी विद्यालय ही देते हैं। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को दरख्वास्त देंगे कि सरकारी विधालय के शिक्षकों का सम्मान हो अच्छी बात है, लेकिन निजी विधालय के शिक्षकों को क्यों छोड़ दिया जाता है।समाज को रौशनी दिखाने में निजी विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका सबसे अधिक है फिर उन्हें सम्मानित होने से सरकार क्यों वंचित रखती है, उन्हें भी केन्द्र व राज्य सरकार सम्मानित करे।शिक्षकों के योगदान पर चर्चा करते हुए डॉ उरांव ने कहा पूरे विश्व के समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है।माता पिता अपने बच्चों को शिक्षकों के पास छोड़ जाते हैंं, नहीं पढ़े लिखे माता पिता के बच्चों को शिक्षक ही संवारते हैं, उन्हें शिक्षित करते हैं,आईएएस और आईपीएस बनाते हैं।मैं स्वयं इसका उदाहरण है।अर्थशास्त्र जैसे कठिन विषय में शिक्षा ग्रहण करना सिर्फ शिक्षक की वजह से ही मैं पूरा कर पाया और एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर इन्हीं निजी विद्यालय के शिक्षकों की वजह से आईपीएस की नौकरी प्राप्त कर सेवा करने का मौका मिला।इस अवसर पर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कोई भी व्यक्ति समाज के जिस पद पर भी पहुंचा है निश्चित रूप से उसमें उन शिक्षकों का ही योगदान है जिन्होंने उन्हें गढ़ा है। अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद अपने प्राइमरी कक्षा से उच्च कक्षा तक के पढ़ाई के शिक्षकों के योगदान को नहीं भूल सकते और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में जो भी शिक्षक गण आए हैं उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के कर्तव्यों को भी समझाते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक की या जिम्मेवारी है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस तरह से करें कि समाज के लिए आदर्श नागरिक बन सके तभी देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से निजी विद्यालयों के शिक्षक भी सम्मान के हकदार हैं और पासवा राज्य में बड़े-बड़े शिक्षक सम्मान आयोजित कर उनका मनोबल बढ़ाने का पुनीत कार्य कर रहा है। जब शिक्षक सम्मानित होंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा और तभी वह पूरे मन से समाज को गढ़ने का कार्य करेंगे। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 2011 में पासवा की स्थापना हुई थी तभी से संगठन द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों का प्रोत्साहन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है इसके माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पासवा सम्मानित करती है और उनका हौसला अफजाई करती है आज का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से ऐतिहासिक है और झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान करेगा।जो शिक्षक सम्मानित हो रहे हैं वह बेहतर समाज का निर्माण करेंगे । प्रदेश महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों को आरटीई की कठिन शर्तों से हो रही परेशानियां पर विचार व्यक्त करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि निजी विद्यालय झारखंड में ग्रामीण शिक्षण व्यवस्था की रीढ़ हैं यह बहुत ही सीमित संसाधन में शिक्षा प्रदान करते हैं, इन पर कठिन शर्तों की बजाय इनका उत्साह वर्धन आवश्यक है और वह सरकार से उनकी मांगों को रखेंगे ताकि निजी विद्यालय के संचालन में किसी तरह की परेशानी ना हो।
    जिला महासचिव नेसार अंसारी ने छात्रों में रीडिंग हैबिट पर बल देने पर बात की। उन्होंने कहा की बदलती परिस्थिति में बच्चों को किताब से जोड़ने की आवश्यकता है। किंतु वर्तमान स्थिति में शिक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती है। इसका व्यापक असर बच्चों में हो रहा है उन्होंने कहा कि इंटरनेट से कई जानकारियां हमें मिल रही है इसका सदुपयोग भी हो रहा है लेकिन अभिभावकों को हमेशा ही बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और बिना काम के उनके हाथों में मोबाइल नहीं दिया जाना चाहिए,सोने के वक्त कमरे से फोन को दूर रख रखना चाहिए। बच्चों को किताब पढ़ने की आदत डालनी होगी और शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर को भी एक मंच पर सम्मानित किया गया। तथा चतरा के विभिन्न क्षेत्रों से आए 2000 से अधिक निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सीमित संसाधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने पासवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। समारोह को संबोधित करने वालों में हजारीबाग से विपिन कुमार,चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश,हजारीबाग जिला से ज्ञानेश्वर दयाल, मेघाली सेन गुप्ता,मिंकु कुमार आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन पासवा जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर यादव ने किया।रांची से आये पासवा वोलेंटियर्स मनीष पाठक,अनिकेत कुमार,माणिक पाठक,अमन कुमार,रौशन कुमार ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। चतरा जिला के स्कूली बच्चों ने वेलकम सांग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का स्वागत किया गया।स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर उपस्थित मुख्य अतिथि शिक्षकों एवं दर्शकों, का मन मोह लिया सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे दर्शन मंत्र मुग्ध हो कर उनके कार्यक्रमों का आनंद ले रहे थे।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश महासचिव नीरज सहाय ,जिला महासचिव नेसार अंसारी,जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रकाश,जिला सचिव आदित्य गुप्ता,उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,अजय कुमार,शकील अहमद,ब्रह्मदेव दांगी छोटू कुमार,नंदकिशोर यादव,सूर्यभुषण कुमार,पप्पू कुमार गौतम,संदीप अग्रवाल, बचन पांडे, मो शाहिद,रागीब खान, मो मोजम्मिल,हसन अंसारी,सिंधु सिंह, नीरज कुमार सिन्हा,सदानंद शर्मा, भरत कुमार,रघुवीर राम,मुकेश कुमार,आनंद कुमार के अलावे चतरा जिले के तमाम पासवा के एक्टिव कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.