Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित,CNT Act, BLR Act, अन्य संबंधित मामलों पर हुई चर्चा
    Chatra News

    राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित,CNT Act, BLR Act, अन्य संबंधित मामलों पर हुई चर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय सभागार में आज राजस्व मामलों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार ने की। कार्यशाला का उद्देश्य राजस्व प्रशासन से जुड़े प्रक्रियात्मक पहलुओं की समीक्षा करना और लंबित मामलों के निष्पादन की गति तेज करना था।
    बैठक की शुरुआत में अधिकारियों के साथ The Bihar Tenants Holdings (Maintenance of Records) Act, 1973, CNT Act, 1908, BLR Act, 1950, JBCA और Khas Mahal से संबंधित प्रावधानों का अद्यतन विवरण साझा किया गया। विभिन्न धाराओं एवं संशोधनों की व्याख्या करते हुए बताया गया कि वर्तमान परिस्थिति में किन-किन प्रकार के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने आवश्यक हैं। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, भूमि हस्तांतरण, बंधन-मुक्ति, दाखिल-खारिज, लीज, खतियान-जमाबंदी, उत्तराधिकार, वंशावली तथा प्रमाण-पत्र संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व मामलों में विलंब सीधे आम नागरिकों को प्रभावित करता है, इसलिए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कानून में निहित प्रावधानों की स्पष्ट समझ के साथ प्रत्येक प्रकरण का निष्पादन किया जाए। आयुक्त ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही, दोनों अनिवार्य हैं, ताकि जनता को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जा सके। कार्यशाला में उपायुक्त कीर्तिश्री जी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह सहित अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर

    June 19, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी

    June 19, 2026

    Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : राहुल गांधी के जन्मदिन पर राज वीर ने किया रक्तदान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया मानव सेवा का संदेश June 19, 2026
    • Ranchi News : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुई चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम व भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने चुनाव जीता June 18, 2026
    • Chatra News : विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 7 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, नियोजकों पर होगी विधिक कार्रवाई June 18, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रतापपुर का किया निरीक्षण, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह June 18, 2026
    • Chatra News : मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा June 18, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशा मुक्ति का सशक्त संदेश June 17, 2026
    • Chatra News : 21 जून को होगी NEET (UG) पुनर्परीक्षा, 434 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी June 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.