Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ओएसिस स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Hazaribagh News

    ओएसिस स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग :-  कल्लू चौक, मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल में सी बी एस ई रीजनल ऑफिस पटना जोन के आह्वान पर स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय अखंडता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया शपथ ग्रहण समारोह में स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसानुल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज आलम, सादुल हसन, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार, रागिनी सिन्हा, रेशमी वर्मा, मेराजुल हक, सतीश कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली। स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका न सिर्फ देश की स्वतंत्रता संघर्ष में एक अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी की रही बल्कि वे भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे जिन्होंने देश को एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। अतः हम सभी को आज उनके आदर्शों को अनुसरण कर देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना है। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के पश्चात रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम किया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसानुल हक ने सभी से आह्वान किया कि आज हम सब ने जो देश की अखंडता के लिए शपथ लिया है उसे अन्य जनमानस तक पहुंचाएंगे तथा जन जागरण के लिए स्कूल द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग ले रहे विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी में स्कूल के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा स्कूल से हजारीबाग झील होते हुए शहर की सड़कों पर दौड़ लगाया और पुन: स्कूल प्रांगण पहुंचे। इस दौड़ में विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया। अंततः प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन में भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी से निश्चित ही लोगों के बीच देश की एकता, अखंडता तथा आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ावा मिलेगा। स्कूल के अध्यक्ष शब्बीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने इस अवसर पर सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा ओएसिस स्कूल सदैव समाज एवं राष्ट्र को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है। उन्होंने आज के शानदार कार्यक्रम के लिए प्राचार्य डॉ एहसान उल हक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को शुक्रिया कहा।

    संवाददाता:-आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर।

    November 7, 2026

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.