Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मो मनौवर बने कान्हाचट्टी मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष
    Chatra News

    मो मनौवर बने कान्हाचट्टी मोमिन कांफ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की अतिमहत्वपूर्ण बैठक कान्हाचट्टी प्रखंड के आरूगड्डा मदरसा में मौलाना गुलाम रसूल रहमानी साहब की अध्यक्षता में तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद अंसारी ने संचालन किया।इस बैठक में प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन ,यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी,चुनाव पर्यवेक्षक मौलाना मकसूद , मो मुजाहिर अंसारी, मोमिन कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता कबीर अंसारीमुख्य रूप से मौजूद थे।बैठक की शुरुआत हाफिज मो अख्तर ने तिलावते कुरान से किया।इस बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ में समशाद अंसारी की मॉब लिंचिंग कर हत्या कर दी गई लेकिन अभी तक इस घटना में संलिप्त लोगो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी नहीं की गई तथा राज्य सरकार के द्वारा भी अभी तक कोई आश्वासन या मुआवजा नहीं दिया गया।मोमिन कांफ्रेंस इस बैठक में राज्य सरकार से मांग करती है की समशाद अंसारी के हत्यारे को शत प्रतिशत गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से अविलंब फांसी की सजा दिलाए तथा समशाद अंसारी के आश्रितों को नौकरी तथा 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाय।ऐसी मॉब लिंचिग की घटनाओं को सुनकर मोमिनों में काफी आक्रोश है ,अगर महागठबंधन की सरकार में मॉब लिंचिंग पर कानून नही बनाया गया तो इसका खामियाजा आने वाले चुनावों में जरूर भुगतना पड़ सकता है।इस बैठक में मोमिन कांफ्रेंस को और भी ज्यादा धारदार बनाकर पंचायत स्तर से लेकर गांव स्तर तक कैसे विस्तारित किया जाय तथा मोमिन कांफ्रेंस के प्रति लोगो के बीच लोकप्रियता कैसे बढ़ाई जाय।मोमिन कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं को किस तरह से राजनीतिक दल के लोगों ने इस्तेमाल करने का काम किया है,इन सब मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।सबसे अहम बात ये है कि कान्हाचट्टी प्रखंड के बकसपुरा में मात्र एक उर्दू मिडिल स्कूल है जिसे इस महागठबंधन के सरकार में खत्म कर दिया गया है। कान्हाचट्टी प्रखंड के लोग महागठबंधन सरकार से ये मांग करती है कि उर्दू स्कूल को पुनः संचालित किया जाय अगर हमारी मांगे नही मानी जाती है तो भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल अल्पसंख्यक मोमिनो के साथ धोखेबाजी का खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।ज्ञात हो की पूरे झारखंड के प्रत्येक जिले में जिला कमेटी से लेकर प्रखंड,पंचायत तथा गांव स्तर तक मोमिन कांफ्रेंस को पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है ।इसी कड़ी में आज कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। ।जिसमे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष-मो मनौवार(आरूगड्डा), उपाध्यक्ष-अब्दुल रज्जाक (नवाडीह),हाजी इकबाल साहब,सचिव डा रियासत(बकासपुरा)संयुक्त सचिव अब्दुल कयूम (सिमराडीह),हाफिज रियाज (धमधम्मा)कोषाध्यक्ष मो सऊद (इस्लामपुर),मीडिया प्रभारी मो नौशाद(बकचुमा)तथा
    कार्यकारिणी सदस्य के लिए मौलाना एखलाक,मो नासिर, मो मुख्तार, मो तौहीद, मो सहादत, मो अरशद, मो साबिर, मो हलीम, मो कयूम, मो असलम, ऐनुल अंसारी को चुना गया तथा जिला कमिटी के लिए कबीर अंसारी,गुलाम रसूल ,मुखिया मो आफताब,अब्दुल रशीद अंसारी ,हाफिज इब्राहिम को नियुक्त किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी, जिलाध्यक्ष जैनुल आबेदीन,तथा यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी ने गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में पूरे देश में अमन शांति बहाल हो इसके लिए दुआ कर सभा की समाप्ति की गई।इस बैठक को सफल बनाने में पूर्व जिलाध्यक्ष रशीद अंसारी,वरिष्ठ नेता कबीर अंसारी,मनौवर अंसारी ने अहम भूमिका निभाई।इस बैठक में कान्हाचट्टी प्रखंड के सैकड़ों मोमिन शुभचिंतक मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026

    चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है।

    August 6, 2026

    Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.