Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रेल मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए नई ट्रेन परिचालन का आग्रह
    Chatra News

    रेल मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,अहमदाबाद, जयपुर, ऋषिकेश, हरिद्वार के लिए नई ट्रेन परिचालन का आग्रह

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 24, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र में 4200 करोड रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं के लिए उनके प्रति आभार जताया। विशेष रूप से वर्षों से लंबित सिल्ली इलू रेल लाइन के निर्माण की दिशा में रेलवे के द्वारा उठाए गए कदम को लेकर उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया। आज की मुलाकात के दौरान श्री संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से झारखंड की राजधानी रांची से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सीधी ट्रेन सेवा और रांची के आसपास के स्टेशनों व सुदूरवर्ती क्षेत्र से पैसेंजर शटल ट्रेन के परिचालन का आग्रह भी किया। श्री सेठ ने रेल मंत्री को बताया कि रांची झारखंड की राजधानी है और यहां के रेलवे स्टेशन से रांची सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक जिलों और दो-तीन राज्यों से जुड़े लोग ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। यही से उनकी यात्रा शुरू होती है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी रांची देश के कई प्रमुख शहरों से नहीं जुड़ सका है, जिससे यहां के नागरिक अपनी यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठाते हैं। विद्यार्थी, किसान, नौकरी पेशा से जुड़े लोग, व्यवसाय से जुड़े लोग, पर्यटक, विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने वाले लोग रांची से दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे राज्यों और शहरों की यात्रा को जाते हैं परंतु रांची से सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण उन्हें समस्या होती है। ऐसे क्षेत्र के लिए रांची से सीधी ट्रेन सेवा चालू हो तो यात्रियों को काफी लाभ होगा। उनका समय बच सकेगा। राजधानी रांची देश के कई शहरों से सीधा जुड़ सकेगी और रेलवे को राजस्व भी प्राप्त होगा। श्री सेठ ने रांची से सिल्ली, मुरी, हजारीबाग के लिए पैसेंजर व शटल ट्रेन के परिचालन का भी आग्रह किया है। वही श्री सेठ ने रेल मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरपास के लोकार्पण कर चालू करने का आग्रह भी किया और लंबित पड़ी विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए इसे तेज गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने का सुझाव दिया। अपनी मुलाकात के क्रम में संजय सेठ ने रेल मंत्री से रांची से पूरे झारखंड में रेल यात्री सुविधाओं के अब तक हुए विस्तार की जानकारी दी और भविष्य में भी यहां रेल क्षेत्र के विकास का विश्वास जताया। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि रेल मंत्री ने उनकी सारी बातों को गंभीरता से सुना है और इस पर सकारात्मक पहल करने की बात भी कही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में रांची सहित पूरे झारखंड को रेल मंत्रालय में कई सौगातें दी है। वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं पर काम हुए हैं। आधी अधूरी योजनाएं पूर्ण हो रही है। कई नई परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। बहुत जल्द ही रांची लोकसभा क्षेत्र को रेलवे की तरफ से और भी कई सौगातें दी जाएंगी।

    इस मुलाकात में रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को जो आग्रह पत्र सौंपा है, उसमें निम्नलिखित मांगे की गई है :

    📍 रांची-लोहरदगा रेल खंड में रेलवे लाइन पिलर संख्या 423/15 के समीप पुंदाग भागलपुर टोला में बड़ी आबादी निवास करती है। यहां पहुंच पथ नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।
    📍 रांची से पुरी की यात्रा पर्यटन और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन पूरी और रांची के बीच होता है। इस रेल खंड पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन यात्रा को भी सुगम बनाएगा और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

    📍 विद्यार्थी, किसानों और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आवागमन हेतु रांची से सिल्ली और मुरी के लिए शटल ट्रेन का परिचालन अति आवश्यक है। इस ट्रेन का दिनभर में 4 फेरा सुनिश्चित हो।

    📍 रांची से मेसरा, सिल्ली, मुरी, बरकाकाना के रास्ते हजारीबाग तक एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नागरिकों के हित में और रेलवे के हित में भी श्रेयस्कर होगा।

    📍 रांची से ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए लंबे समय से ट्रेन की मांग होती रही है। रांची से योग नगरी के लिए ट्रेन का परिचालन किया जाए।

    📍 रांची से जयपुर की यात्रा व्यावसायिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में दोनों जगह के लोग रांची और जयपुर में रहते हैं। ऐसे में रांची से जयपुर तक नई ट्रेन का परिचालन या रांची से नई दिल्ली तक चलने वाली जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक करने से दोनों ही क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

    📍 टाटा अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) का परिचालन प्रतिदिन टाटा से अहमदाबाद के लिए होता है। इस ट्रेन का विस्तार झारखंड की राजधानी रांची तक देने से रांची और आसपास के बड़े क्षेत्र के लोगों के लिए अहमदाबाद की यात्रा सुगम हो सकेगी।

    📍हटिया एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस (22837) का परिचालन सप्ताह में सिर्फ एक दिन हटिया से किया जाता है। इस ट्रेन का परिचालन भी सप्ताह में न्यूनतम 3 दिन किया जाए ताकि क्षेत्र के लोग सुगमता पूर्वक यात्रा कर सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम

    July 24, 2026

    कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.