Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नक्सली संगठन टीएसपीसी का सदस्य मारपीट के मामले में गिरफ्तार।3.15 बोर का एक देशी रायफल और देशी रायफल का टूटा हुआ लकड़ी का बट और बॉडी बरामद।
    Chatra News

    नक्सली संगठन टीएसपीसी का सदस्य मारपीट के मामले में गिरफ्तार।3.15 बोर का एक देशी रायफल और देशी रायफल का टूटा हुआ लकड़ी का बट और बॉडी बरामद।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले की टंडवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के धनेश्वर साव के साथ हथियार के बल पर मारपीट के मामले में नक्सली संगठन टीएसपीसी के एक सदस्य सीकेंद्र राम उर्फ जगदीश राम को गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 30 जून को टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के रहनेवाले धनेश्वर साव के साथ नक्सली संगठन टीएसपीसी के पूर्व एरिया कमांडर कबीर गंझू और उनके सहयोगियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। स्थानीय थाना में शिकायत के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित बरवार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव के खिखिर कोड़ा टोला स्थित घर में छापामारी कर कांड के एक प्राथमिक अभियुक्त सीकेंद्र राम उर्फ जगदीश राम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली,टीएसपीसी संगठन के पूर्व एरिया कमांडर कबीर गंझू की टीम का सदस्य रहा है। गिरफ्तारी के पश्चात उसकी निशानदेही पर घटनास्थल स्थित एक झाड़ी से 3.15 बोर का रायफल और 3.15 बोर का एक देशी रायफल का टूटा हुआ लकड़ी का बट एवं बॉडी, एरिया कमांडर कबीर गंझू के घर से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक रेडमी कंपनी का स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर पूर्व से महिला थाना, चतरा में हत्या का एक मामला दर्ज है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। कहा कि,अभीतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट की यह घटना आपसी रंजिश है या नक्सली घटना। अभी इसकी जांच की जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

    May 16, 2026

    चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम

    May 16, 2026

    Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला

    May 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    • Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला May 16, 2026
    • Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक May 15, 2026
    • Chatra News : आधी रात सड़क पर उतरे डीटीओ महेश्वरी यादव, 2.65 लाख जुर्माना से मचा हड़कंप! May 15, 2026
    • Chatra News : कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश May 14, 2026
    • Chatra News : दवा दुकानदारों का बिगुल: 20 मई को चतरा से लेकर देशभर हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी पर भड़का गुस्सा! May 14, 2026
    • चतरा में ग्लोबल सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज May 14, 2026
    • Chatra News : अफीम की खेती और तस्करी को रोकने के लिए कुंदा में चलाया गया जागरूकता अभियान May 14, 2026
    • चतरा पुलिस ने अफीम कारोबार के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई,10 लाख रुपए मूल्य के 2.28 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.