Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा लोक सभा क्षेत्र के पांचो विधानसभा ईलाके के मुस्लिम बुद्धिजीवियों का मैराथन बैठक, कहा मुसलमानों का अनदेखी महागठबंधन को पड़ेगा महंगा
    Chatra News

    चतरा लोक सभा क्षेत्र के पांचो विधानसभा ईलाके के मुस्लिम बुद्धिजीवियों का मैराथन बैठक, कहा मुसलमानों का अनदेखी महागठबंधन को पड़ेगा महंगा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : आगामी 20 मई को पांचवें चरण के तहत चतरा लोकसभा के होने वाले चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है राजनीतिक परिदृश्य लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी कालीचरण सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी वर्गों के मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के प्रयासों में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के कोटे से कांग्रेस के टिकट पर चतरा से भाग्य आजमा रहे केएन त्रिपाठी आगमन के साथ ही विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दो दिन पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में 20% की आबादी के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाले मुसलमानों ने अपनी एक घोषणा से महागठबंधन प्रत्याशी की परेशानी बढ़ा दी है। अबतक कांग्रेस व राजद के लिए जीने मरने की कसमें खाने वाले मुसलमानों ने ही महागठबंधन और उसके प्रत्याशी को बड़ा झटका दे दिया है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से एक भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं देने से नाराज चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांचो चतरा, पलामू, लातेहार, मनिका व पांकी विधानसभा के मुस्लिम धर्म से जुड़े बुद्धिजीवियों की मैराथन बैठक चतरा में हुई। बैठक के दौरान बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में महागठबंधन और उसके प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा की। बैठक के दौरान बुद्धिजीवियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चतरा के मुसलमान को अपना जागीर समझने की भूल करना छोड़ दे। अब मुसलमान पूरी तरह से जाग चुके हैं। किसी भी परिस्थिति में भाजपा का भय दिखाकर कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन के प्रत्याशी मुसलमानों का वोट नहीं ले पाएंगे। मुसलमान अब पूरी तरह से जाग चुके हैं, हम अब सिर्फ दरी बिछाने वाले मुसलमान नहीं है। झारखंड में आदिवासियों के बाद दूसरे नंबर पर हमारी आबादी आती है। हम 20% आबादी के साथ कई बार गोड्डा और धनबाद समेत अन्य लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बावजूद महागठबंधन के द्वारा 14 में से किसी एक सीट पर भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड के मुसलमान अपना यह अपमान किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने थर्ड फ्रंट बनाकर अपना प्रत्याशी देने या सार्वजनिक तौर पर बैठक कर भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है।मुस्लिम बुद्धि जीवियों ने यह भी कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी भी परिस्थिति में स्थानीय प्रत्याशी की मांग महागठबंधन और उसके घटक दलों से की गई थी। इस बाबत कई मुस्लिम प्रत्याशियों ने भी अपनी आबादी के आधार पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस और राजद ने हमारी मांगों पर विचार करना उचित नहीं समझा। वहीं दूसरी ओर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने स्थानीय बेटे को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में हम सामूहिक रूप से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भी स्थानीयता के मुद्दे पर वोट कास्ट कर कांग्रेस व महागठबंधन का भ्रम को तोड़ देंगे। बुद्धिजीवियों ने कहा है कि मतगणना के दिन ही मत पेटी से स्पष्ट हो जाएगा की मुसलमानों का वोट किस ओर गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.