Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » माफियो का जब्त  अनाज से हो रही है ग्रामीणों में कानाफूसी उठ  रहे है ,कई सवाल मुखिया ने दिखाया बहादुरी लोग कर रहे हैं तारीफ,एक तरफ जहां गरीबों के खाने के पड़े हैं लाले वहीं 25 बोरियां एफसीआई का चावल जब्त
    Chatra News

    माफियो का जब्त  अनाज से हो रही है ग्रामीणों में कानाफूसी उठ  रहे है ,कई सवाल मुखिया ने दिखाया बहादुरी लोग कर रहे हैं तारीफ,एक तरफ जहां गरीबों के खाने के पड़े हैं लाले वहीं 25 बोरियां एफसीआई का चावल जब्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र में एक तरफ इन दिनों लोगों को अनाज डीलरो के द्वारा कटौती को लेकर मायुष हैं। तथा वही  गरीबों के बीच पेट भरने के लिए अनाज के लाले पड़े हैं तो प्रखंड मुख्यालय स्थित एक जन वितरण प्रणाली के दुकान से सटे कुछ दूरी पर एक गरीब व।असहाय विधवा महिला के घर से 25 बोरियां एफसीआई का चावल बीडीओ नें बरामद किया है। सभी चावलों को एफसीआई के बोरे से पलट कर प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया है।मामला यह है कि लावालौंग मुखिया नेमन भारती को  स्थानीय लोगों के द्वारा गुप्त सूचना मिल रही थी कि  रुबीना खातून के घर में   भारी मात्रा में एफसीआई का बोरा पलटी किया हुआ चावल रखा गया है। जिसमें से कुछ चावल रात को ही पिकअप वैन द्वारा कहीं सप्लाय कर दिया गया है। तथा बाकि बचा चावल भी निकलने वाला है। सूचना पाते ही मुखिया उक्त मकान में पहुंचकर ताला खुलवाकर घर के अंदर तलाशी लिया तो 25 बोरियां चावल पाया गया।प्लास्टिक के बोरे में रखे चावलों के पास से ही खाली एफसीआई की बोरियां भी जप्त की गई। घर की मालकिन  विधवा महिला से पूछे जाने पर उसने बताया कि गांव का ही मो शोएब जोर जबरदस्ती करके मेरे अनुपस्थिति में बच्चों के सामने चावल रख दिया।जब मैं हटाने की बात कही तो टालमटोल करके बोला कि हटा देंगे।वहीं मो शोएब से पूछे जाने पर उसने बताया कि मैं बोरी पलटी किया हुआ चावल ही सिमरिया निवासी मो सलामत के पास से लाया हूं।जब एफसीआई की बोरी के बारे में शोएब से पूछा गया तो साफ-साफ पल्ला झाड़ लिया कि इन बोरियों के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है।तड़के बीच बचाव करते हुए डीलर रुबीना खातून का बेटा आफताब जो पीडीएस दुकान का संचालन करता है, उसने कहा की एफसीआई की बोरियों को मैं रखा हूं।मुखिया नें कालाबाजारी को देखते हुए उक्त विषय की जानकारी बीडीओ अमित कुमार को दिया।सूचना पाकर बीडीओ नें पहुंचकर चावलों एवं एफसीआई की खाली बोरियों को भी जप्त कर लिया। खबर लिखे जाने तक कार्यवाइ की जा रही थी।

    चावल के काला बाजारीयो में संलिप्त लोगों को बचा रहा मो० सलामत

    इधर शोएब के द्वारा सलामत को फोन करके बुलाया गया ऐसी जानकारी प्राप्त हुई। तथा उसने चावल का फर्जी पेपर लेकर बीडीओ के सामने पेश किया और बताया कि एफसीआई की बोरी समेत ही मैं शोएब को चावल दिया हूँ। इस पर पुनः शोएब को जब बीडीओ नें पूछा कि उस समय कैसे बोला की प्लास्टिक की बोरी में ही चावल मिला है। इस पर शोएब ने डरे सहमे बताया कि घबराहट से  मैंने बोल  दीया। अनाज जब्ती के समय स्थानीय ग्रामीणों व मुखिया,वार्ड सदस्य के सामने शोएब कुछ और बोला और सलामत के आने के बाद कुछ और।अब एफआईआर की सूचना पाकर सोएब का कहना है कि ये सारा चावल कालाबाजारी करने के लिए मो आफताब रखा था। मुझे कुछ झांसा दिया था, जिसके कारण मैं बीच बचाव के लिए खड़ा हो गया। इससे  कालाबाजारी ग्रामीणों के सामने खुली दर्पण के जैसा साफ है।अब देखना है कि कालाबाजारी करने वाले इन माफियाओं के ऊपर प्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई किया जाता है। बड़े माफिया को बचाने के फिराक में जुटे है चावल माफिया। फिलहाल लावालौंग थाना में प्रखंड विकाश पदाधिकारी के  आवेदन पर दो के खिलाफ  कांड संख्या 51/23 के तहत मामला दर्ज करते हुए अन्य बड़े माफिया के लिए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

    मो० साजिद लावालौंग

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात

    July 22, 2026

    Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम

    July 22, 2026

    Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    • Chatra News : लावलौंग-पांकी सड़क को लेकर अब आंदोलन की राह पर ग्रामीण,हजारों की संख्या में होगी बैठक July 21, 2026
    • Chatra News : राजपुर पंचायत में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, वैकल्पिक नाली निर्माण की मांग July 20, 2026
    • खबर का असर: चार दिनों में ही ठीक हुआ खराब चापाकल, ग्रामीणों को मिली राहत July 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.